Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

पुणे में 19‑22 दिसंबर को होगा भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव

पुणे, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विश्व बंधु भारत’ के विजन के अनुरूप भारतीय विज्ञान अब केवल देश की जरूरतों तक सीमित नहीं है बल्कि पूरी मानवता के कल्याण के लिए समाधान प्रस्तुत कर रहा है। भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियाँ वैश्विक वैज्ञानिक व्यवस्था को नई दिशा देने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने इसका उदाहरण देते हुए बताया कि जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) की ओर से विकसित स्वदेशी शोध किट को भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) लेकर गए थे, जहाँ किए गए प्रयोगों के नतीजे पूरी दुनिया के लिए उपयोगी साबित होंगे।

वे बुधवार को 12वें संस्करण के कर्टेन रेजर लॉन्च के दौरान भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) 2026 के आधिकारिक वेबसाइट और ब्रोशर का भी अनावरण किया। इस चार‑दिन के महोत्सव की थीम ‘भारत का विज्ञान, विश्व का भविष्य’ रखी गई है, जो पुणे में 19 से 22 दिसंबर तक आयोजित होगा।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि विकसित भारत‑2047 के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ते हुए भारत वैश्विक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने बिखरे हुए और समान आयोजनों के स्थान पर दो अलग-अलग राष्ट्रीय मंच विकसित किए हैं: दिल्ली में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव (ईएसटीआईसी) और देश के अलग‑अलग हिस्सों में भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव। ईएसटीआईसी में 13 से अधिक मंत्रालयों और नोबेल पुरस्कार विजेताओं की भागीदारी होती है, जबकि आईआईएसएफ का उद्देश्य विज्ञान को आम लोगों तक पहुँचाना और उसमें जनभागीदारी बढ़ाना है।

पुणे का मजबूत शैक्षणिक, औद्योगिक और अनुसंधान तंत्र इस आयोजन को नई ऊँचाई प्रदान करेगा। कार्यक्रम में जीन एडिटिंग, एंटीबॉडी, इंसुलिन उत्पादन, ऊर्जा के नए स्रोत और आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी जैसे विषयों को सरल और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। 2001 के नोबेल पुरस्कार विजेता सर टिम हंट का विशेष व्याख्यान भी होगा।

युवाओं, बच्चों, महिलाओं, स्टार्टअप और उद्यमियों के लिए बी2बी बैठकें, हैकाथॉन, साइंस सफारी और वैज्ञानिकों के साथ संवाद के अवसर शामिल होंगे, जिनका उद्देश्य युवाओं की वैज्ञानिक प्रतिभा को पहचानना और उन्हें उद्यमों में बदलने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।

प्रो. अजय कुमार सूद, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, ने कहा कि आईआईएसएफ विज्ञान को प्रयोगशालाओं से बाहर निकालकर आम लोगों तक पहुँचाने का अनूठा राष्ट्रीय प्रयास है। इसका उद्देश्य युवाओं को विज्ञान से जोड़ना और समाज में वैज्ञानिक सोच विकसित करना है।

डॉ. राजेश एस. गोखले, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव, ने बताया कि 2015 में शुरुआत के बाद से आईआईएसएफ आम लोगों का विज्ञान महोत्सव बन गया है, जिसमें जिज्ञासु विद्यार्थी, शिक्षक, छोटे शहरों के नवाचारी और किसान तक भागीदारी करते हैं।

बीआरआईसी-राष्ट्रीय कोशिका विज्ञान केंद्र (एनसीसीएस), पुणे के निदेशक डॉ. थॉमस पुकाडियिल ने विस्तृत खाका प्रस्तुत करते हुए कहा कि ‘वन नेशन, वन साइंस फेस्टिवल’ के तहत पुणे के पाँच प्रमुख संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे: राष्ट्रीय कोशिका विज्ञान केंद्र, सीएसआईआर-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान और सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी। चार दिनों के दौरान 17 सक्रिय प्रयोगशाला स्थलों पर 26 कार्यक्रम होंगे, जिनमें सात केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों तथा 16 राष्ट्रीय संस्थानों की भागीदारी रहेगी।

महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में बायोई3 नीति के अनुरूप वैश्विक बायोमैन्युफैक्चरिंग सम्मेलन, चिकित्सक‑अकादमिक सम्मेलन, 1,800 विद्यार्थियों और 200 शिक्षकों के लिए ‘द न्यू नालंदा’ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी गांव, 1,200 विद्यार्थियों के लिए छात्र‑वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम और शिक्षकों के लिए ‘द गुरुक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *