Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

मोहम्मद यादव ने एशिया की सबसे बड़ी पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना की एक इकाई का शुभारंभ किया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंदसौर जिले के गांधीसागर में आयोजित कैबिनेट बैठक के पश्चात ग्रीनको पावर प्लांट, रामपुर जिला के नीमच का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने गांधीसागर पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना की एक इकाई के लिए बटन दबाकर शुभारंभ किया।

इस परियोजना की कुल लागत 11 हजार 474 करोड़ रुपये है। इसके चालू होने के बाद प्रदेश में बिजली की मांग के पीक ऑवर्स में 2 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो सकेगा, जिससे चौबीसों घंटे बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

नीमच जिले में स्थित ग्रीनको समूह की 1920 मेगावाट भंडारण क्षमता वाली ‘गांधीसागर’ पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना पर 11 हजार 500 करोड़ का निवेश किया जा रहा है। पूर्ण होने पर इसमें 1920 मेगावाट की पूरी क्षमता पर लगातार 6 घंटे विद्युत उत्पादन किया जा सकेगा। परियोजना 414 हेक्टेयर भूमि पर फैली हुई है और यह पूरे एशिया में निर्माणाधीन सबसे बड़ी स्वतंत्र पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना है।

परियोजना में दो जलाशय हैं: निचला जलाशय मौजूदा गांधीसागर जलाशय (कुल क्षमता लगभग 270 टीएमसी/7643.70 एमसीएम) है। गांधीसागर जलाशय से केवल 2.4 TMC (67.66 एमसीएम) पानी का पुनः उपयोग किया जाएगा, जिससे पानी की खपत नहीं होगी। पंपिंग मोड में अतिरिक्त सोलर या विंड ऊर्जा से पानी को निचले जलाशय से ऊपरी जलाशय में पंप किया जाता है। टर्बाइन मोड में ऊपरी जलाशय से पानी छोड़कर टर्बाइन चलाकर बिजली उत्पन्न की जाती है।

पहला टर्बाइन सेट दिसंबर 2026 में संचालित होगा और जून 2027 से पूरी परियोजना का वाणिज्यिक संचालन शुरू होगा। परियोजना में 60 किमी दूर मंदसौर के 765/400 केवी पीजीसीआईएल/सीटीयू सब स्टेशन से जुड़ाव है। यह परियोजना लगभग 4000 लोगों को रोजगार देती है और प्रदेश की आर्थिक वृद्धि में योगदान करेगी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ग्रीनको के कांफ्रेंस हॉल में पावर प्लांट का अवलोकन किया, प्रोजेक्ट व्यू प्वाइंट, टर्बाइन और पावर हाउस के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *