Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

धमतरी में पॉलिटेक्निक विद्यार्थियों को रोजगार व स्टार्टअप के तरीकों से अवगत कराया गया

धमतरी, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)।
तकनीकी बदलाव के दौर में युवाओं को आधुनिक तकनीक और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन की ‘युवा धमतरी’ पहल के तहत मंगलवार को भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को एआई, डिजिटल तकनीक, कौशल विकास, स्वरोजगार और स्टार्टअप की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन और अमित मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में, गुड गवर्नेंस के क्षेत्र से प्रियांश पांडे और सीजीएस नेटवर्क के उमेश महलांगे ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केवल पारंपरिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है; युवाओं को एआई और डिजिटल तकनीक का व्यावहारिक ज्ञान हासिल करना होगा। तकनीकी दक्षता और नए कौशल रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा सकते हैं।

कार्यक्रम में स्टार्टअप लॉन्चपैड, नवाचार और उद्यमिता की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि स्थानीय जरूरतों पर आधारित नए विचारों को व्यावसायिक रूप देकर स्टार्टअप के रूप में विकसित किया जा सकता है। युवाओं को केवल नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार देने वाला बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कुंदन कुमार साहू, पूनमचंद, तारजन, एसके गजेंद्र, देवेंद्र कुमार और सिकंदर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *