Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रवासी भारतीय दिवस पर दी शुभकामनाएं

भोपाल, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।
लेखक: LN Star News
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रवासी भारतीय दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। आज यानि 9 जनवरी को यह विशेष दिन मनाया जाता है, जो उन लोगों को सम्मानित करता है जो दूसरे देशों में रहकर भारत का मान बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की घोषणा 2002 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा – “प्रवासी भारतीय दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अपनी सांस्कृतिक विरासत व परंपराओं के साथ जुड़ाव और विदेशी धरती पर प्रगति के नए अध्याय लिख रहे अप्रवासी भारतीयों पर हम सभी को गर्व है। आप सभी दुनिया में भारत को गौरवान्वित करते रहें, यही मंगलकामनाएं हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *