गुरु परम्परा से प्रेरित होकर अन्याय के विरुद्ध खड़े होने का संदेश: राजनाथ सिंह का भाषण
लखनऊ, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को याहियागंज गुरुद्वारा में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह गुरुद्वारे में पहुँच कर गुरु नानक देव के चरणों में मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
< strong>राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन की शुरुआत “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” के उद्घोष से की। उन्होंने प्रकाश उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि सिख इतिहास में सेवा, करुणा और त्याग के साथ-साथ वीरता, शौर्य एवं बलिदान की गौरवशाली परंपरा भी निहित है। गुरु परम्परा हमें मानवता की सेवा, अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और धर्म एवं सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
उन्होंनें कहा, “गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान, चार साहिबजादों की शहादत और गुरु गोबिंद सिंह जी का अदम्य साहस सिख इतिहास क...





