Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

उप मुख्यमंत्री ने कबीरधाम के स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया

रायपुर, 25 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उप मुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आज मंगलवार को कबीरधाम जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में आयोजित सोनोग्राफी व नेत्र जांच शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने स्थल पर पहुंचे मरीजों से बातचीत करते हुए उनकी स्थिति और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

साथ ही उप मुख्यमंत्री ने परिसर में संचालित अटल आरोग्य लैब, पोषण पुनर्वास केंद्र और आयोजित रक्तदान शिविर का भी निरीक्षण किया। इन केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी लेते हुए उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर में स्वयं स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का पुनीत कार्य है। रक्त की आवश्यकता किसी भी समय किसी भी मरीज को पड़ सकती है, अतः समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस मानवीय एवं जीवनरक्षक कार्य के प्रति जागरूक एवं प्रेरित होना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक ने सभी रक्तदाताओं को इस मानवीय एवं जीवनरक्षक कार्य में भाग लेने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *