Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

गुरु परम्परा से प्रेरित होकर अन्याय के विरुद्ध खड़े होने का संदेश: राजनाथ सिंह का भाषण

लखनऊ, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को याहियागंज गुरुद्वारा में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह गुरुद्वारे में पहुँच कर गुरु नानक देव के चरणों में मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

< strong>राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन की शुरुआत “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” के उद्घोष से की। उन्होंने प्रकाश उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि सिख इतिहास में सेवा, करुणा और त्याग के साथ-साथ वीरता, शौर्य एवं बलिदान की गौरवशाली परंपरा भी निहित है। गुरु परम्परा हमें मानवता की सेवा, अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और धर्म एवं सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

उन्होंनें कहा, “गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान, चार साहिबजादों की शहादत और गुरु गोबिंद सिंह जी का अदम्य साहस सिख इतिहास की अमूल्य धरोहर हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि गुरु पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या, शौर्य और बलिदान को स्मरण करने का दिन है और गुरु नानक देव जी के संदेशों को जीवन में आत्मसात करना ही इस पर्व की सच्ची सार्थकता है।

समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा एवं राम चंद्र प्रधान उपस्थित थे। सभी ने गुरुद्वारे में मत्था टेक कर गुरु नानक देव को नमन किया तथा संगत के बीच बैठकर श्रद्धापूर्ण कीर्तन सुना।

भाषण के समापन पर राजनाथ सिंह ने पुनः “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” का उद्घोष किया और सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “मैं यहाँ जनप्रतिनिधि के रूप में नहीं बल्कि एक श्रद्धालु और सेवक के रूप में उपस्थित हूँ। वाहेगुरु जी के चरणों में अरदास करता हूँ कि सभी संगत खुशहाल रहें और देश शांति, एकता और विकास के पथ पर अग्रसर हो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *