देशभर में आज कार्तिक पूर्णिमा की धूम…. नदियों-तालाबों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लगाई आस्था की डुबकी
नई दिल्ली। कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के पावन अवसर पर मंगलवार को देशभर के धार्मिक स्थलों (Religious sites) पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हापुड़ स्थित ब्रजघाट पर बड़ी संख्या में भक्तों ने गंगा में पवित्र स्नान (Sacred bath Ganges) किया। वहीं, ओडिशा के पुरी में हजारों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ (Lord Jagannath) के दिव्य स्वर्ण वेश के दर्शन के लिए मंदिर के सामने जुटे।
अयोध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सरयू नदी में लगाई आस्था की डुबकीइस पावन अवसर पर अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने पवित्र सरयू नदी में स्नान किया और पूजा-अर्चना की। सुबह से ही सरयू घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी।
हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़उत्तराखंड के हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बड़ी संख्या...





