Saturday, November 21खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 21, 2026

उज्जैन के विश्व‑प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष भस्म आरती व भस्म अर्पण

उज्जैन के विश्व‑प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष भस्म आरती व भस्म अर्पण

मध्य प्रदेश, राज्य
उज्जैन, 21 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व‑प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को सुबह 4 वजे से शुरू हुए भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर के द्वार खोलते ही गर्भगृह में स्थित देवियों‑देवताओं की पूजा‑अर्चना की गई। इसके पश्चात पुजारियों ने भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया और दूध, दही, घी, शक्कर एवं फलों के रस से बना पंचामृत से अभिषेक किया। प्रथम घंटा बजाने के बाद उन्हें हरिओम का जल अर्पित किया गया। अगले चरण में रजत ॐ, बिल्वपत्र मुकुट और रुद्राक्ष की माला से अलंकृत कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। बाबा के मस्तक पर त्रिपुंड तथा त्रिशूल सजाए गए। साथ ही डमरू, शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला धारण कराई गई। सुगंधित पुष्प‑मालाओं से भी भगवान को सजाया गया। इसके बाद भगवान गणेश, माता पार्वती और कार्तिकेय की पूजा‑अर्चना की गई...
रूस-यूक्रेन युद्ध पर ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड का कड़ा विरोध

रूस-यूक्रेन युद्ध पर ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड का कड़ा विरोध

अंतरराष्ट्रीय
हैमिल्टन, 21 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। लगातार जारी रूस के यूक्रेन पर हमलों को लेकर ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड ने सख़्त रुख अपनाया है। तीनों देशों ने रूस के युद्ध की निंदा करते हुए मॉस्को से तत्काल, स्थायी और बिना शर्त युद्धविराम स्वीकार करने की अपील की है। उनका मानना है कि यह संघर्ष केवल यूरोप तक सीमित नहीं, बल्कि वैश्विक शांति, सुरक्षा, खाद्य आपूर्ति और ऊर्जा सुरक्षा को भी प्रभावित कर रहा है। तुर्किए की सरकारी समाचार एजेंसी अनाडोलू के अनुसार, चीन में आयोजित एपीईसी (एशिया‑प्रशांत आर्थिक सहयोग) की बैठकों के दौरान शुक्रवार को इन तीन देशों ने एक संयुक्त बयान जारी किया। ग्लोबल अफेयर्स कनाडा की ओर से जारी इस बयान में रूस की सैन्य कार्रवाई पर “गंभीर चिंता” व्यक्त की गई और कहा गया कि वे क्षेत्र में शांति, स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध हैं। बयान में उल्लेख है कि...
संसद में सांसद ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, स्पीकर भी रह गए हैरान; नताली ने दिया ये जवाब

संसद में सांसद ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, स्पीकर भी रह गए हैरान; नताली ने दिया ये जवाब

अंतरराष्ट्रीय
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स संसद में उस समय एक यादगार और भावुक पल देखने को मिला, जब एक सांसद ने सदन के भीतर अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। लिबरल पार्टी के सांसद जॉर्डन लेन अपने विदाई भाषण के दौरान अचानक सगाई की अंगूठी लेकर खड़े हो गए और दर्शक दीर्घा में बैठी अपनी प्रेमिका नताली से शादी का प्रस्ताव रख दिया। उन्होंने सदन में मौजूद सभी लोगों के सामने पूछा, 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी?' नताली ने भी खुशी-खुशी उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इसके बाद पूरा सदन तालियों से गूंज उठा। इस अनोखे प्रपोजल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि दोनों पिछले 10 साल से अधिक समय से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। 32 वर्षीय जॉर्डन लेन पहली बार लिबरल पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए थे। उन्होंने 6 नवंबर को राज्य की राजनीति छोड़ने के अपने फैसले का ऐलान किया था। उनका ...
एनवीडिया के पुराने चिप्स की बिक्री पर चीन को नए प्रतिबंध नहीं लगाएगा अमेरिका, वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट का बयान

एनवीडिया के पुराने चिप्स की बिक्री पर चीन को नए प्रतिबंध नहीं लगाएगा अमेरिका, वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट का बयान

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। अमेरिका और चीन के बीच सेमीकंडक्टर तकनीक को लेकर जारी तनाव के बीच अमेरिकी सरकार ने चीन को एनवीडिया के पुराने चिप्स की बिक्री पर नए प्रतिबंध लगाने से इनकार किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि चिप निर्यात को लेकर पर्याप्त प्रतिबंध पहले से लागू हैं और पुराने सेमीकंडक्टर की बिक्री पर अतिरिक्त पाबंदियों की जरूरत नहीं है। यह बयान चीन की अत्याधुनिक चिप्स तक रिमोट पहुंच सीमित करने के अमेरिकी फैसले के बाद आया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एशिया दौरे से लौटने के बाद शुक्रवार को सीएनबीसी को दिए साक्षात्कार में बेसेंट ने कहा कि चीनी कंपनियों की अत्याधुनिक चिप्स तक रिमोट पहुंच को प्रभावी ढंग से सीमित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा निर्यात नियम पर्याप्त हैं और पुराने चिप्स पर नए प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता नहीं है। एनवीडिया की तकनीक और निर्यात मंजूरि...
पंचूर में संन्यासी बेटे की भावुक विदाई: मां ने भिक्षा में दिए थे चावल, फल और सिक्के, आंखों से छलक पड़े थे आंसू

पंचूर में संन्यासी बेटे की भावुक विदाई: मां ने भिक्षा में दिए थे चावल, फल और सिक्के, आंखों से छलक पड़े थे आंसू

राष्ट्रीय
लखनऊ। मां और बेटे का रिश्ता ऐसा होता है, जो वक्त, दूरी और परिस्थितियों से कभी कमजोर नहीं पड़ता। बेटा चाहे कितनी भी ऊंचाई हासिल कर ले, मां के लिए वह हमेशा उसका बच्चा ही रहता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां सावित्री देवी के जीवन का ऐसा ही भावुक प्रसंग मां के निधन के बाद फिर चर्चा में है। यह घटना उस समय की है, जब संन्यास ग्रहण करने के बाद योगी पहली बार अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। वर्ष 1993 में घर छोड़कर गोरखपुर पहुंचे अजय सिंह बिष्ट ने 14 जनवरी 1994 को संन्यास दीक्षा ग्रहण कर योगी आदित्यनाथ का नाम धारण किया था। इसके करीब चार साल बाद जब वह संन्यासी के रूप में अपने गांव लौटे, तो उनका उद्देश्य परिवार के साथ समय बिताना नहीं, बल्कि संन्यास परंपरा के एक महत्वपूर्ण विधान को पूरा करना था। उन्हें अपने माता-पिता से संन्यासी के रूप में भिक्षा ग्रहण करनी थी। जब मां न...
‘भारतीय संविधान एक धोखा, लोगों को बेवकूफ बनाने का जरिया’, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू का विवादित बयान

‘भारतीय संविधान एक धोखा, लोगों को बेवकूफ बनाने का जरिया’, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू का विवादित बयान

पॉलिटिक्स
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने भारतीय संविधान को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने संविधान को धोखा, दिखावा और ठगी करार देते हुए कहा कि इसका मकसद भारतीय लोगों को बेवकूफ बनाना है। काटजू ने यह भी कहा कि वह हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने के बावजूद शामिल नहीं होते हैं। काटजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज होने के नाते उन्हें हर साल संविधान दिवस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलता है। इस कार्यक्रम में आमतौर पर राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होते हैं। इसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट के अन्य जज, केंद्रीय कानून मंत्री और अटॉर्नी जनरल समेत कई प्रमुख लोग शामिल होते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह इस कार्यक्रम में कभी शामिल नहीं होते, ...
‘लगे रहो मुन्नाभाई’ की तर्ज पर गांधीगिरी सिखाएगी CJP, ‘कॉकरोच क्लब’ की पहल का खुला राज

‘लगे रहो मुन्नाभाई’ की तर्ज पर गांधीगिरी सिखाएगी CJP, ‘कॉकरोच क्लब’ की पहल का खुला राज

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
अभिजीत दीपके के नेतृत्व वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अपनी नई पहल 'कॉकरोच क्लब' के जरिए युवाओं को महात्मा गांधी के विचारों और उनकी विरासत से जोड़ने की तैयारी में है। पार्टी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टीजर जारी कर इस क्लब की घोषणा की थी। अब सामने आया है कि 'लिगेसी ऑफ बापू- कॉकरोच क्लब' नाम से शुरू होने वाली इस पहल में कॉमेडी, व्यंग्य और बौद्धिक चर्चाओं के जरिए गांधी दर्शन को युवाओं तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य महात्मा गांधी की विचारधारा और देश के लिए उनके योगदान को नई पीढ़ी, खासकर जेन-जी के बीच लोकप्रिय बनाना है। इसके लिए गांधीजी के विचारों को पारंपरिक व्याख्यान और चर्चाओं से बाहर निकालकर मनोरंजक एवं संवादपरक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि युवा उनसे सहज रूप से जुड़ सकें। 'लगे रहो मुन्नाभाई' की गांधीगिरी से प्रेरित पहल CJP की यह पहल...
‘तिहाड़ जेल में बहुत पीटा गया’, अमेरिकी मैथ्यू वैनडाइक का दावा, NIA चीफ बोले- शिकायत क्यों नहीं की?

‘तिहाड़ जेल में बहुत पीटा गया’, अमेरिकी मैथ्यू वैनडाइक का दावा, NIA चीफ बोले- शिकायत क्यों नहीं की?

राष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक ने तिहाड़ जेल में प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए हैं। हालांकि, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि भारत में हिरासत के दौरान वैनडाइक ने कभी ऐसी कोई शिकायत नहीं की थी। एनआईए महानिदेशक राकेश अग्रवाल ने सवाल उठाया कि यदि उसके साथ दुर्व्यवहार हुआ था, तो उसने अदालत में इसकी शिकायत क्यों नहीं की। मैथ्यू वैनडाइक ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट कर दावा किया था कि भारत में गिरफ्तारी के बाद तिहाड़ जेल में उसके साथ मारपीट की गई। उसने आरोप लगाया कि करीब छह महीने जेल में रहने के दौरान उसे जरूरी चिकित्सा सुविधा भी नहीं मिली। मार्च में गिरफ्तारी के बाद उसे लगभग छह महीने जेल में बिताने पड़े थे। अदालत में पेशी के दौरान भी नहीं की शिकायत एनआईए महानिदेशक राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को दिल्ली में दो दिवसीय आ...
Pahalgam Attack : पाक को बचाने के लिए भारत को धोखा दे रहा चीन! सालभर बाद भी नहीं दी मांगी गई जानकारी

Pahalgam Attack : पाक को बचाने के लिए भारत को धोखा दे रहा चीन! सालभर बाद भी नहीं दी मांगी गई जानकारी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पिछले साल जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) में आतंकियों ने घटनास्थल की रेकी करने, गतिविधियों की निगरानी करने और वहां की संभावित रिकॉर्डिंग के लिए जिस 'गोप्रो' (GoPro) कैमरे का इस्तेमाल किया था, उसके बारे में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने चीन (China) से जानकारी मांगी थी लेकिन सालभर बीत जाने के बाद भी चीन ने उस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या चीन पाकिस्तान (Pakistan) को बचाने के लिए भारत को धोखा दे रहा है? NIA के महानिदेशक राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार (20 नवंबर) को बताया कि पिछले साल पहलगाम नरसंहार के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों के पास से अमेरिका में बना एक GoPro Hero 12 Black कैमरा बरामद हुआ था, और इस संबंध में भारत के अनुरोध पर चीन ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। हालांकि, अग्रवाल भी कहा कि जांचकर...
US की अदालत का NSA डोभाल को समन भेजने का आदेश…. भारत ने दिया करारा जवाब

US की अदालत का NSA डोभाल को समन भेजने का आदेश…. भारत ने दिया करारा जवाब

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अमेरिका (America) की एक कोर्ट ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Khalistani terrorist Gurpatwant Singh Pannu t) की ओर से दायर किए गए एक केस के सिलसिले में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल (Ajit Doval) को समन भेजने का आदेश दिया है। इस पर भारत ने अब मुंहतोड़ जवाब देते हुए पलटवार किया। अमेरिकी कोर्ट के एनएसए डोभाल को समन भेजने वाले मामले को विदेश मंत्रालय ने बेबुनियाद केस बताते हुए खारिज कर दिया है। दरअसल, अमेरिकी कोर्ट (American court) ने दिल्ली की अदालत के जरिए से न सिर्फ एनएसए अजीत डोभाल, बल्कि रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के पूर्व चीफ सामंत गोयल को समन भेजने का आदेश दिया था। इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मैंने पहले भी कहा है कि हम ऐसे बेबुनियाद केस को खारिज करते हैं।" अमेरिका के न्यूयॉर्क के दक्ष...