सरकार का दालों की जमाखोरी रोकने के लिए कड़ा कदम…. स्टॉक सीमा 80% घटाई
नई दिल्ली। दालों (Pulses-Stock-Purchase-Limit) की बढ़ती कीमतों (Rising Prices) पर लगाम कसने और जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। सरकार ने नैफेड (NAFED) के गोदामों से अरहर और चने का स्टॉक निकालने के नियमों को सख्त करते हुए खरीदारों की सीमा 80% घटा दी है। अब कोई भी खरीदार एक बार में अधिकतम 1,000 टन दाल ही निकाल सकेगा, जबकि पहले यह सीमा 5,000 टन थी।
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के मुताबिक, यह कदम इसलिए उठाया गया है, ताकि बड़े खरीदार एक साथ भारी मात्रा में स्टॉक उठाकर उसका भंडारण न कर सकें। इससे बाजार में कीमतों को स्थिर रखने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, नैफेड से खरीदे गए चने का स्टॉक तय समय में न उठाने पर मिलने वाली अतिरिक्त मोहलत की सुविधा भी पहले ही समाप्त की जा चुकी है, जिससे खरीदारों को निर्धारित समयसीमा के भीतर ही माल उठाना अनिवार्य होगा।
बफर स्टॉक और आयात में उछाल के बाद...





