Wednesday, November 18खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 18, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गांधी सागर जलाशय पर की मां चंबल की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गांधी सागर जलाशय पर की मां चंबल की पूजा-अर्चना

मध्य प्रदेश
भोपाल। गांधी सागर जलाशय के तट पर मां चंबल की भव्य आरती का आयोजन बुधवार को कैबिनेट बैठक के पहले किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां चंबल की आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रगति की मंगलकामना की। दीपों की रोशनी और जयघोष से गूंजा तट आरती के दौरान दीपों की रोशनी, शंखनाद और चंबल मैया के जयघोष से पूरा तट भक्तिमय हो गया। मां चंबल का पूजन अर्चन विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य पुजारी श्री कैलाश भट्ट एवं बटुको सहित 21 पुजारीगणों ने पूर्ण करवाई। इस अवसर पर मंत्रीगण, विधायक जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और पर्यटक आरती में शामिल हुए। चंबल है मालवा की जीवनरेखा और आस्था मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान पशुपतिनाथ के प्रभाव क्षेत्र में चंबल मैया के किनारे गांधीसागर का संबंध गंगाजी से जुड़ रहा है। क्षिप्रा नदी चंबल में आकर मिलती है और यही धारा आगे जाकर यमुना नद...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गांधीसागर ईको टूरिज्म विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गांधीसागर ईको टूरिज्म विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

मध्य प्रदेश
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार ने मंदसौर जिले के गांधीसागर में डेस्टिनेशन कैबिनेट आयोजित कर इस क्षेत्र की विशेषताओं को सामने लाने का प्रयास किया है। समृद्ध जलराशि और अनंत पर्यटन संभावनाओं से जुड़ा यह क्षेत्र प्राकृतिक रूप से बहुत सुंदर है। यहां विकसित की जा रही टेंट सिटी और इको टूरिज्म गतिविधियों से पर्यटन को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि गांधीसागर वन्य संपदा में भी अहम स्थान रखता है। यहां चीता प्रोजेक्ट से लेकर कई प्रकार के वन्यजीवों और खासकर विलुप्तप्राय गिद्धों सहित अनेक प्रजातियों के पक्षियों के लिए यह क्षेत्र स्वर्ग से कम नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड निवेश संवर्धन के अंतर्गत गांधीसागर ईको टूरिज्म परियोजनाओं का शिलान्यास किया। यहाँ 5 परियोजनाएं 40.50 करोड़ की लागत से विकसित होंगी, क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार हो...
शहबाज सरकार पर बिलावल भुट्टो का तीखा हमला, इमरान खान की रिहाई की भी उठाई मांग; मुनीर के करीबी नकवी को घेरा

शहबाज सरकार पर बिलावल भुट्टो का तीखा हमला, इमरान खान की रिहाई की भी उठाई मांग; मुनीर के करीबी नकवी को घेरा

अंतरराष्ट्रीय
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने 17 नवंबर को कराची प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार और सैन्य प्रतिष्ठान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने चेतावनी दी कि सिंध को जबरन नए प्रांतों में बांटने की कोशिश की गई तो कराची और हैदराबाद में हिंसा भड़क सकती है। बिलावल ने कहा कि पाकिस्तान की राजनीतिक व्यवस्था अपने आप कमजोर नहीं हुई, बल्कि इसे चलाने वालों ने जानबूझकर नुकसान पहुंचाया है। बिलावल ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री का अपने मंत्रिमंडल पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है? इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री मोहसिन नकवी को भी निशाने पर लिया। नकवी को पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का करीबी मा...
181 नहीं, कांग्रेस को 24 सीटें ही देगी सपा? यूपी में गठबंधन की राह आसान नहीं

181 नहीं, कांग्रेस को 24 सीटें ही देगी सपा? यूपी में गठबंधन की राह आसान नहीं

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर जल्द ही औपचारिक बातचीत शुरू हो सकती है। शुरुआती संकेतों के मुताबिक, सपा कांग्रेस को करीब 24 सीटों का प्रस्ताव दे सकती है। इनमें वे विधानसभा सीटें शामिल हो सकती हैं, जहां 2022 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को 20 हजार से अधिक वोट मिले थे। हालांकि, कांग्रेस इससे ज्यादा सीटें हासिल करना चाहती है तो उसे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ लंबी बातचीत करनी पड़ सकती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीटों के बंटवारे में उम्मीदवारों की जीतने की क्षमता यानी 'विनेबिलिटी' को प्रमुख आधार बनाने की बात कही है। इसके बाद सपा की ओर से संभावित सीटों के शुरुआती प्रस्ताव को लेकर तस्वीर कुछ हद तक स्पष्ट हुई है। दोनों दल विपक्षी INDIA गठबंधन के सहयोगी हैं। राहुल और अखिलेश की मुलाकात के बाद बातचीत का रा...
रामकथा रोकी गई तो नमाज और चर्च की प्रार्थना पर भी लगे रोक : धीरेंद्र शास्त्री

रामकथा रोकी गई तो नमाज और चर्च की प्रार्थना पर भी लगे रोक : धीरेंद्र शास्त्री

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
प्रतापगढ़। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रामकथा के आयोजनों का विरोध करने वालों को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि यदि रामकथा पर रोक लगाई जाती है तो नमाज और चर्च में होने वाली प्रार्थना पर भी रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान सभी को अपने धर्म के प्रचार-प्रसार का अधिकार देता है। ऐसे में रामकथा के आयोजन को रोका नहीं जा सकता। वह सनातन धर्म को एकजुट करने के उद्देश्य से कथा कर रहे हैं और अपना कार्य निरंतर जारी रखेंगे। बेंती में आयोजित श्रीराम कथा के समापन के बाद देर रात पत्रकारों से बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि रामकथा को लेकर कौन क्या कह रहा है, वह इस पर ध्यान नहीं देते। जब वह रामकथा कहने निकले हैं तो स्वाभाविक है कि कुछ लोग विरोध में अपनी बात रखेंगे। वे अपना काम कर रहे हैं और वह अपना कार्य कर रहे हैं। कथा को चुनाव से जोड़ना स्वाभाविक चुनावी वर...
चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ हुआ भीषण, 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका; कुछ इलाकों के लिए राहत की खबर

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ हुआ भीषण, 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका; कुछ इलाकों के लिए राहत की खबर

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। इसके प्रभाव से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) लगातार तूफान की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान पिछले छह घंटों के दौरान करीब तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, चक्रवात 20 नवंबर को दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। इसका संभावित लैंडफॉल नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश-यानम तट पर होने की संभावना जताई गई है। इसके तट के करीब पहुंचने के साथ चेन्नई और उत्तरी तमिलनाडु के आसपास के जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी आईए...
सहारा के रिफंड में आई तेजी…47 लाख निवेशकों को लौटाए पैसे… 7 दिन में भेजे ₹221.45 करोड़

सहारा के रिफंड में आई तेजी…47 लाख निवेशकों को लौटाए पैसे… 7 दिन में भेजे ₹221.45 करोड़

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सहारा (Sahara) में फंसा पैसा अब तेजी से जमाकर्ताओं को मिलने लगा है। अबतक 1.51 करोड़ लोगों ने सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल (Sahara India Refund Portal) पर अपना फंसा पैसा वापस पाने के लिए अप्लाई किए हैं। पोर्टल के मुताबिक करीब 47 लाख से अधिक निवेशकों को 10037.47 करोड़ रुपये रिफंड किए जा चुके हैं। अभी 7 दिनों में ही 221.45 करोड़ रुपये जमाकर्ताओं के खातों में भेजे गए हैं। बता दें अब जमाकर्ता अपनी पात्र जमा राशि के पूरे दावे के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, रिफंड की मंजूरी और भुगतान निर्धारित सत्यापन प्रक्रिया के अधीन होगा। किसी भी परेशानी से बचने के लिए सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर 3 नए हेल्पलाइन नंबर 011 44716198/01144716498/01144716887 जारी किए गए हैं। आवेदन के बावजूद जिनका नहीं आया पैसा, वो क्या करेंजिन लोगों ने पहले से आवेदन कर रखा है और उन्हें पेमेंट फेल होने का मैसेज आ चु...
बलोच आर्मी ने पाक-सेना के काफिले पर किया ड्रोन अटैक… मेजर समेत 6 सैनिकों की मौत

बलोच आर्मी ने पाक-सेना के काफिले पर किया ड्रोन अटैक… मेजर समेत 6 सैनिकों की मौत

अंतरराष्ट्रीय
इस्लामाबाद । बलोच लिबरेशन आर्मी (Baloch Liberation Army-BLA) ने बलोचिस्तान (Balochistan) के मस्तुतंग जिले (Mastutang District) में पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) के काफिले पर ड्रोन हमले का दावा करते हुए नाटकीय फुटेज जारी किया है. 14 नवंबर को कार्डगैप इलाके में हुए इस हमले में 44 फ्रंटियर फोर्स रेजिमेंट के मेजर उमर मिन्हास और हवलदार अदनान सहित कुल छह पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। BLA ने कहा कि यह हमला उसके हवाई और ड्रोन यूनिट क्यूएएचआर ने किया. बयान में दावा किया गया कि यह कार्रवाई जेडआईआरएबी खुफिया विंग से मिली जानकारी के आधार पर हुई. फुटेज में कथित तौर पर हमले के दृश्य दिखाए गए हैं जिन्हें संगठन ने अपने प्रचार माध्यमों पर प्रसारित किया है। संगठन के अनुसार नवंबर के पहले पखवाड़े में कलात और मस्तुतंग जिलों में कुल चार ड्रोन हमले किए गए. 5 नवंबर को कलात के मांगोचार इलाके में एक साथ हुए हम...
शरद कपूर ने किया वापसी का ऐलान

शरद कपूर ने किया वापसी का ऐलान

मनोरंजन
मुंबई, 17 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। शरद कपूर ने हाल ही में अपने स्वास्थ्य और आर्थिक समस्याओं के कारण फिल्म इंडस्ट्री से काम व आर्थिक मदद की अपील की थी। उसी समय, अभिनेता ने अपनी सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही काम पर लौटेंगे। वीडियो संदेश में, शरद कपूर ने कहा, “मैं अपने चाहने वालों के प्यार और समर्थन के लिए आपका आभारी हूँ। आप सभी का धन्यवाद, और कृपया अपना प्यार इसी तरह बनाए रखें।” उन्होंने आगे बताया कि वह जनवरी में एक रॉकस्टार की तरह काम शुरू करेंगे और उसी तरह बने रहेंगे। इस संदेश के बाद प्रशंसकों ने खुशी जताई और उनकी जल्दी वापसी की कामना की। उनकी इस अपील के समय चर्चा में आई थी कि खराब सेहत के कारण उनके चार पालतू कुत्तों को एनिमल वेलफेयर सेंटर भेजे जाने की खबर सामने आई थी। इस बीच, शरद कपूर ने अपने चाहने वालों को यह आश्वास...
कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने किया अबूधाबी टी10 लीग का खुलासा

कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने किया अबूधाबी टी10 लीग का खुलासा

खेल
नई दिल्ली, 17 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। विराट कोहली ने अब तक दस‑ओवर के फॉर्मेट में खेल नहीं किया है, फिर भी वह अबूधाबी टी10 लीग पर नज़र रख रहे हैं। उनका बचपन का कोच राजकुमार शर्मा ने इस बात को सार्वजनिक किया। शर्मा इस सीज़न में यूनाइटेड टाइगर्स के साथ अपनी पहली टी10 प्रतियोगिता में कोच की भूमिका संभाल रहे हैं और उन्होंने कहा कि यदि विराट इस फॉर्मेट में खेलते हैं तो वह भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और दर्शकों को पसंद आएँगे। द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित राजकुमार शर्मा ने सोमवार को जायद क्रिकेट स्टेडियम में अरेबियन एसेस के खिलाफ यूनाइटेड टाइगर्स की सात विकेट से हार के बाद बताया, “मैंने विराट को बताया था कि मैं यहाँ जा रहा हूँ और मेरी भूमिका क्या होगी। उसे इस टूर्नामेंट के बारे में पता है और मुझे मालूम है कि वह इसे देख रहा है।” विराट को बचपन से सिखाने वाले शर्मा ने कहा, “विराट ने अभी तक इस प्रा...