CBI का अनिल अंबानी की कंपनी पर बड़ा एक्शन…. चार्जशीट दायर, जानें क्या है मामला?
नई दिल्ली। अनिल अंबानी (Anil Ambani) के रिलायंस समूह (Reliance Group) से जुड़े मामलों में सीबीआई (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को 16 आरोपी संस्थाओं और व्यक्तियों के खिलाफ पहली चार्जशीट दायर की। इनमें रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (Reliance Communications Limited) और उसके पांच सीनियर अधिकारी के अलावा भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और पहले के सिंडिकेट बैंक के 10 बैंक अधिकारी शामिल हैं। आरोपियों पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, फंड के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आपराधिक कदाचार के आरोप लगाए गए हैं। सीबीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जांच जारी है और मामले में आगे भी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जा सकती हैं।
क्या है मामला?सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि यह चार्जशीट रिलायंस कम्युनिकेशंस को दिए गए करीब 1,200 करोड़ रुपये के लोन के...



