Monday, June 1खबर जो असर करे |
Shadow

Month: May 2026

होर्मुज से कैसे निकल रहे भारत के जहाज, जानिए ‘सीक्रेट प्लान’?

होर्मुज से कैसे निकल रहे भारत के जहाज, जानिए ‘सीक्रेट प्लान’?

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
तेहरान। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के बाद से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे संवेदनशील और क्रिटिकल समुद्री रास्तों में से एक बन गया है। 9 अप्रैल को सीजफायर लागू होने के बावजूद, इस रास्ते पर जहाजों की आवाजाही अब भी काफी हद तक बंद है। ओमान और ईरान के बीच मौजूद इस संकरे मार्ग से दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई होती है। ऊर्जा बाजारों में मची इस उथल-पुथल और भारी संकट के बीच, भारत अपने जहाजों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए एक खास 'सीक्रेट' रणनीति पर काम कर रहा है।होर्मुज में मौजूद हैं 13 भारतीय जहाज बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के शिपिंग निदेशक ओपेश कुमार शर्मा ने एक हालिया ब्रीफिंग में बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फिलहाल 13 भारतीय जहाज मौजूद हैं। इनमें एक एलपीजी टैंकर, पांच कच्चे तेल के टैंकर, एक केमिकल टैंकर,...
सिंगुर विवाद : ममता ने टाटा को बंगाल से भगाया, शुभेंदु वापस लाएंगे

सिंगुर विवाद : ममता ने टाटा को बंगाल से भगाया, शुभेंदु वापस लाएंगे

आर्थिक, राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने दावा किया है कि टाटा समूह राज्य में दोबारा वापसी करेगा। चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने टाटा इंडस्ट्रीज के बंगाल से जाने को एक शर्मनाक घटना बताया। भट्टाचार्य ने कहा कि उस घटना से देश भर में गलत संदेश गया था। इसके साथ ही उन्होंने ऐतिहासिक रूप से विवादित रहे सिंगुर मामले पर गहरा खेद भी व्यक्त किया। भाजपा अध्यक्ष का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पार्टी ने पश्चिम बंगाल के औद्योगिक क्षेत्र को पुनर्जीवित करने और नए निवेश को आकर्षित करने के लिए एक 100 दिवसीय विशेष योजना शुरू की है। भट्टाचार्य ने व्यापार के अनुकूल सुधारों, मजबूत एमएसएमई नीतियों, बुनियादी ढांचे के विकास और डेटा सेंटर जैसे उभरते क्षेत्रों को बढ़ावा देने का वादा किया।क्या था सिंगुर विवाद और क्यों हटी थी टाटा? अक्टूबर 2008 में टाटा मोटर्स को सिं...
IGI एयरपोर्ट बना देश का पहला हवाई हड्डा, जहां शुरू हुई एविएशन वेदर नाउकास्टिंग सुविधा

IGI एयरपोर्ट बना देश का पहला हवाई हड्डा, जहां शुरू हुई एविएशन वेदर नाउकास्टिंग सुविधा

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। विमानन सुरक्षा और मौसम विज्ञान (Aviation Safety and Meteorology) के क्षेत्र में भारत ने एक बड़ी छलांग लगाई है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Indira Gandhi International Airport) पर ‘स्काईकास्ट’ (Skycast) नाम से अत्याधुनिक एविएशन वेदर इंटेलिजेंस और नाउकास्टिंग सुविधा (State-of-the-art Aviation Weather Intelligence and Nowcasting Facility) का उद्घाटन हुआ है। आईजीआई एयरपोर्ट भारत का पहला ऐसा हवाई अड्डा बना है जहां उड़ानों के संचालन के लिए रियल-टाइम एटमॉस्फेरिक मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया गया है। स्काईकास्ट सिस्टम नेक्स्ट-जेनरेशन मौसम विज्ञान प्लेटफॉर्म है। यह सिस्टम रडार विंड प्रोफाइलर, माइक्रोवेव प्रोफाइलिंग रेडियोमीटर, सोडार और ऑटोमेटेड वेदर स्टेशनों को एक साथ जोड़ता है। यह ज...
टोल-फ्री नहीं होगा होर्मुज… ईरान ने US की मांगों को किया खारिज, बोला- परमाणु कार्यक्रम नहीं करेंगे बंद

टोल-फ्री नहीं होगा होर्मुज… ईरान ने US की मांगों को किया खारिज, बोला- परमाणु कार्यक्रम नहीं करेंगे बंद

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। अमेरिका और ईरान (America and Iran) के बीच चल रहे संघर्ष के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने शांति समझौते की मांगों को सामने रख दिया है। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार नहीं रखना चाहिए। उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत बिना किसी टोल के खोलने की मांग की है, ताकि अंतरराष्ट्रीय जहाज आवागमन हो सके। ट्रंप ने कहा कि पिछले हमलों में क्षतिग्रस्त ईरानी परमाणु सुविधाओं में दबे यूरेनियम को अमेरिका, ईरान और IAEA के तालमेल से निकालकर नष्ट किया जाएगा। उन्होंने मीटिंग में अंतिम फैसला लेने की बात कही। दूसरी ओर, ईरान ने इन मांगों को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरानी मीडिया और सूत्रों ने इसे सच और झूठ का मिश्रण बताया। ईरान ने स्पष्ट किया कि वह अपने परमाणु सामग्री को नष्ट करने या सौंपने के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि यह उसकी संप्रभु...
चक्रवाती तूफान की चेतावनी…… देश के कई हिस्सों में होगी मूसलाधार बारिश

चक्रवाती तूफान की चेतावनी…… देश के कई हिस्सों में होगी मूसलाधार बारिश

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मॉनसून (Monsoon) अभी पूरी तरह से भारत के विभिन्न हिसों में फैला भी नहीं है, लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सावधान करने वाली चेतावनी जारी की है। आईएमडी का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे बेहद संवेदनशील होने जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (South-west Monsoon) की उत्तरी सीमा मजबूती से आगे बढ़ रही है और अगले 2-3 दिनों में इसके अरब सागर, लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी के मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में भयंकर चक्रवाती आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह से आने वाले कुछ दिनों तक लोगों तो उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट देखी जाएगी। मौसम विभाग ने उत्तर प...
CBI का अनिल अंबानी की कंपनी पर बड़ा एक्शन…. चार्जशीट दायर, जानें क्या है मामला?

CBI का अनिल अंबानी की कंपनी पर बड़ा एक्शन…. चार्जशीट दायर, जानें क्या है मामला?

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अनिल अंबानी (Anil Ambani) के रिलायंस समूह (Reliance Group) से जुड़े मामलों में सीबीआई (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को 16 आरोपी संस्थाओं और व्यक्तियों के खिलाफ पहली चार्जशीट दायर की। इनमें रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (Reliance Communications Limited) और उसके पांच सीनियर अधिकारी के अलावा भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और पहले के सिंडिकेट बैंक के 10 बैंक अधिकारी शामिल हैं। आरोपियों पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, फंड के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आपराधिक कदाचार के आरोप लगाए गए हैं। सीबीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जांच जारी है और मामले में आगे भी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जा सकती हैं। क्या है मामला?सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि यह चार्जशीट रिलायंस कम्युनिकेशंस को दिए गए करीब 1,200 करोड़ रुपये के लोन के...
MP कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी…. कुछ मंत्रियों की होगी छुट्टी… कुछ नए चेहरों को मिलेगी जगह

MP कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी…. कुछ मंत्रियों की होगी छुट्टी… कुछ नए चेहरों को मिलेगी जगह

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) की तस्वीर बदलने जा रही है। जून के अंत तक कैबिनेट में बड़ा फेरबदल (Major Cabinet Reshuffle) होना लगभग तय है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कम से कम 5-6 मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है तो 7-8 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। 2023 में मोहन यादव के नेतृत्व में बनी सरकार के कैबिनेट में पहली बार बदलाव होने जा रहा है। कैबिनेट में इस समय मोहन यादव समेत कुल 31 सदस्य हैं। हाल के दिनों में मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) कई बार दिल्ली पहुंचे हैं और शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकातों के दौरान कैबिनेट में फेरबदल की रूपरेखा पर सहमति बन चुकी है। 19 मई को मोहन यादव की मुलाकात जगदलपुर में गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई थी। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय भी बुलाए गए थे। मुख्यमंत्री की दिल्ली में भी शाह...
MP के चंबल अभयारण्य की बड़ी कामयाबी…. घड़ियालों के 600 अंडों से निकले बच्चे, बढ़ा कुनबा

MP के चंबल अभयारण्य की बड़ी कामयाबी…. घड़ियालों के 600 अंडों से निकले बच्चे, बढ़ा कुनबा

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
धौलपुर/मुरैना। राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य (National Chambal Gharial Sanctuary) का पालिघाट इलाका इस समय वन्यजीव प्रेमियों (Wildlife lovers) के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां 4 अलग-अलग घोंसलों से लगभग 100 घड़ियाल के बच्चे सुरक्षित रूप से बाहर निकल आए हैं. इस गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजाति (Endangered species.) के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियानों के बीच इसे एक बहुत बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित इस अभयारण्य में घड़ियाल के बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी शुरू की गई है. इसके तहत टीमें नियमित गश्त कर रही हैं, संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर रही हैं और घोंसले वाले इलाकों में सुरक्षा उपाय कर रही हैं। रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान के उप वन संरक्षक मानस सिंह ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से घड़ियाल संरक्षण में सहयोग करने और नदी के किनारों तथ...
नेपाल में अवैध सामान के साथ पकड़े गए भारतीय…. सीमा पर बढ़ी चौकसी, सख्ती से हो रही जांच

नेपाल में अवैध सामान के साथ पकड़े गए भारतीय…. सीमा पर बढ़ी चौकसी, सख्ती से हो रही जांच

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत-नेपाल सीमा (India-Nepal Border) पर अब व्यक्तियों की पहचान से संबंधित दस्तावेज और वाहनों के परमिट की जांच में एसएसबी (SSB) द्वारा सख्ती बरती जाएगी। सीमा पर सभी तरह के दस्तावेजों की गहन जांच पड़ताल (Thorough Scrutiny Documents) होगी। एसएसबी की प्रत्येक बीओपी/कंपनी/बटालियन के पूरे क्षेत्र में औचक व नियमित गश्त बढ़ाई जा रही है। नाकाबंदी-चेक पोस्ट से गुजरने वाले व्यक्तियों और वाहनों को विशेष जांच से गुजरना होगा। बॉर्डर के विभिन्न हिस्सों पर सीसीटीवी (CCTV), दूरबीन, एनवीडी और थर्मल इमेजर (Thermal imager) जैसे उपकरण लगाए जाएंगे। नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल, (एपीएफ) और कस्टम विभाग ने चूक पकड़े जाने के बाद भारत नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ाई गई है। ठीक से जांच न होने से नेपाल पहुंच गया था अवैध सामानहाल ही में, ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें नेपाल के 'सशस्त्र पुलिस बल' और 'सीमा शुल्क ...
‘भारत भाग्य विधाता’ के मोशन पोस्टर में दिखा कंगना रनौत का दमदार अंदाज

‘भारत भाग्य विधाता’ के मोशन पोस्टर में दिखा कंगना रनौत का दमदार अंदाज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक नई और प्रभावशाली कहानी लेकर आने जा रही हैं। उनकी आगामी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता- द अनसीन हीरोज' का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। निर्माताओं ने फिल्म का दमदार मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है। पोस्टर में सुनाई देने वाला संवाद, कुछ खास करके, आम ही कहलाते... वो दिखते तो हैं, पर नजर नहीं आते... दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहा है। फिल्म 'द अनसीन हीरोज' की थीम पर आधारित है, जिसमें समाज के उन अनदेखे नायकों की कहानी दिखाई जाएगी, जिनका योगदान अक्सर लोगों की नजरों से ओझल रह जाता है। कंगना रनौत इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। मोशन पोस्टर में फिल्म का गंभीर और प्रेरणादायक माहौल देखने को मिल रहा है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज तारीख का ...