Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: November 2025

ISRO की चांद पर एक सफलता… चंद्रयान-2 ने मिशन के ‘ऑर्बिटर’ से एकत्र किया उन्नत डेटा

ISRO की चांद पर एक सफलता… चंद्रयान-2 ने मिशन के ‘ऑर्बिटर’ से एकत्र किया उन्नत डेटा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। छह साल पहले लॉन्च किए गए चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) से एक और खुशखबरी मिली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization- ISRO) ने शनिवार को अपडेट देते हुए कहा कि उसने चंद्रमा के ध्रुवीय क्षेत्रों (Moon's Polar regions) की गहरी समझ हासिल करने के लिए चंद्रयान-2 मिशन के ‘ऑर्बिटर’ से उन्नत डेटा एकत्र किया है, जिसमें इसकी सतह के भौतिक और परावैद्युत गुणों का वर्णन करने वाले पैमाने भी शामिल हैं। इसरो ने एक बयान में कहा कि यह भविष्य में चंद्रमा के अध्ययन के लिए भेजे जाने वाले अभियानों की दिशा में भारत का प्रमुख मूल्य संवर्धन है। बयान के मुताबिक, चंद्रयान-2 का ‘ऑर्बिटर’ 2019 से चंद्रमा की कक्षा में है और उच्च गुणवत्ता वाला डेटा प्रदान कर रहा है। इसमें कहा गया है कि ‘ऑर्बिटर’ पर मौजूद एक पेलोड ‘डुअल फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक अपर्चर रडार (डीएफएसएआर)’ वह पहला उपकरण है...
CJI गवई ने मणिपुर की एक घटना किया जिक्र.. कहा.. मेरे जेहन में यह हमेशा के लिए बस गई

CJI गवई ने मणिपुर की एक घटना किया जिक्र.. कहा.. मेरे जेहन में यह हमेशा के लिए बस गई

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत के प्रधान न्यायाधीश (Chief Justice of India- CJI) बीआर गवई (BR Gawai) ने शनिवार को महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) का स्मरण किया और जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर (Manipur Ethnic Violence) के चुराचांदपुर में एक राहत शिविर में बिताए अपने अनुभव को याद करते हुए न्याय को कुछ लोगों का विशेषाधिकार न बताते हुए प्रत्येक नागरिक का अधिकार बताया। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में कानूनी सहायता वितरण तंत्र को मजबूत करने पर राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन को संबोधित करते हुए, सीजेआई गवई ने साथी न्यायाधीशों, वकीलों और कानूनी अधिकारियों से समाज में हाशिए पर पड़े लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने का आह्वान किया। सीजेआई गवई ने कहा, ''एक घटना मेरे जेहन में हमेशा के लिए बस गई है। कुछ महीने पहले, जब मैं नालसा का कार्यकारी अध्यक्ष था, तो अपने साथियों के साथ मणिपुर के चुराचांदपुर में एक राहत शिविर म...
CG: अंबुजा-अडानी प्रोजेक्ट का विरोध…. कलेक्ट्रेट के बाहर दो दिन से धरने पर बैठे ग्रामीण

CG: अंबुजा-अडानी प्रोजेक्ट का विरोध…. कलेक्ट्रेट के बाहर दो दिन से धरने पर बैठे ग्रामीण

राज्य, राष्ट्रीय
रायगढ़। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायगढ़ जिले (Raigarh district) में स्थित धरमजयगढ़ क्षेत्र (Dharamjaigarh area) में अंबुजा-अडानी की प्रस्तावित परियोजना (Ambuja-Adani's Proposed Project ) को लेकर विरोध की लहर थमने का नाम नहीं ले रही। लगातार 24 घंटे तक रायगढ़ कलेक्ट्रेट के बाहर खुले आसमान के नीचे धरना देने के बाद अब ग्रामीणों ने सीधा एलान कर दिया है कि वे पुरुंगा में किसी भी कीमत पर जनसुनवाई को नहीं होने देंगे। बीते दो दिनों से महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भारी भीड़ कलेक्ट्रेट परिसर (Collectorate Complex) के बाहर डटी रही लेकिन प्रशासन और ग्रामीणों के बीच किसी भी तरह की बातचीत का रास्ता नहीं निकल सका। इस दौरान स्थानीय विधायक उमेश पटेल और लालजीत राठिया भी पूरी रात धरनास्थल पर ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे। शुक्रवार सुबह ग्रामीण अपने गांव लौट तो गए लेकिन उन्होंने साफ चेतावनी दी कि धरमजयग...
संसद का शीतकालीन सत्र का 1 दिसंबर से होगा शुरू… 19 दिसंबर तक चलेगा

संसद का शीतकालीन सत्र का 1 दिसंबर से होगा शुरू… 19 दिसंबर तक चलेगा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू (Union Minister Kiren Rijiju) ने बताया है कि संसद का शीतकालीन सत्र 1 से 19 दिसंबर तक चलेगा। किरण रिजिजू मोदी सरकार (Modi government) में संसदीय कार्यमंत्री (Parliamentary Affairs Minister) हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने संसद के शीतकालीन सत्र को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, हमें एक सार्थक सत्र की उम्मीद है जो कि लोकतंत्र को मजबूत करने वाला और लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला हो। बता दें कि 21 जुलाई से 21 अगस्त तक संसद का मॉनसून सत्र चला थआ। इस सत्र के पहले ही दिन राज्यसभा के तत्कालीन सभापति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दे दिया था। पिछले सत्र में एसआईआर और ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ था। इस सत्र में कुल 21 बैठकें हुई थीं। इस सत्र में राज्यसभा में 15 और लोकसभा में 12 बिल पास हुए थ...
MP: दतिया में धीरेंद्र शास्त्री का पुतला फूंकने पर भीम आर्मी और हिंदू संगठनों में झड़प, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

MP: दतिया में धीरेंद्र शास्त्री का पुतला फूंकने पर भीम आर्मी और हिंदू संगठनों में झड़प, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
दतिया। हिन्दू समाज (Hindu Society) को एकजुट करने के लिए सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा (Sanatan Hindu Unity Padyatra) निकाल रहे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) का पुतला दहन करने को लेकर मध्य प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ कस्बे में शनिवार शाम को बवाल हो गया। पुतला दहन को लेकर भीम आर्मी और हिंदू संगठनों के बीच पथराव और झड़पें हुईं। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। झड़प में 3 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इंदरगढ़ के अस्पताल में लाया गया है। कस्बे में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विरोध में रैलीबताया जाता है कि शनिवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के लगभग 200 कार्यकर्ता ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष केशव यादव के नेतृत्व में बागेश्वर धाम के पंडि...
जोहरान ममदानी की चर्चाओं के बीच यह सिख नेता भी स्टडी वीजा पर गए और बने मेयर

जोहरान ममदानी की चर्चाओं के बीच यह सिख नेता भी स्टडी वीजा पर गए और बने मेयर

Uncategorized
वाशिंगटन। भारतीय मूल के मुसलमान जोरहान ममदानी के अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क का मेयर चुने जाने की दुनिया भर में चर्चा है। इस बीच भारतीय मूल के ही एक सिख नेता स्वर्णजीत सिंह खालसा ने भी बड़ी सफलता पाई है। वह अमेरिकी प्रांत कनेक्टिकट के शहर नॉर्विच के मेयर चुने गए हैं। वह पहले सिख नेता हैं, जिन्हें अमेरिका के इस प्रांत के किसी शहर में यह जिम्मेदारी मिली है। खालसा ने रिपब्लिक कैंडिडेट पीटर नैस्ट्रॉम को हराकर सफलता हासिल की है। अहम बात यह है कि नॉर्विच में सिर्फ 10 परिवार ही हैं और उसके बाद भी खालसा को जीत मिलना दिलचस्प है। स्वर्णजीत सिंह खालसा 40 वर्षीय अमृतधारी सिख हैं और मूल रूप से उनका परिवार पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। उनका परिवार दिल्ली से लेकर पंजाब तक पंथिक मामलों से लेकर राजनीति तक में ऐक्टिव रहा है। उन्होंने अमेरिका में राजनीतिक जीवन की शुरुआत तब की, जब 9/11 के आतंकी हमलों के बाद स...
रूस में मेडिकल की पढ़ाई करने गए भारतीय छात्र की मौत; जांच की मांग

रूस में मेडिकल की पढ़ाई करने गए भारतीय छात्र की मौत; जांच की मांग

Uncategorized
नई दिल्‍ली। रूस के उफा शहर में 19 दिन पहले लापता हुए भारतीय छात्र अजीत सिंह चौधरी का शव बरामद हुआ है। वह राजस्थान के अलवर जिले में लक्ष्मणगढ़ के कफनवाड़ा गांव का रहने वाला था। अजीत ने 2023 में बैशकिर स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लिया था। वह इस साल 19 अक्टूबर को उफा में लापता हो गया था। छात्र सुबह करीब 11 बजे दूध खरीदने की बात कहकर हॉस्टल से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अलवर सरस डेयरी के चेयरमैन नितिन सांगवान ने बताया कि अजीत चौधरी का शव व्हाइट नदी के किनारे बने बांध में मिला। रूस में भारतीय दूतावास की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया है, लेकिन गुरुवार को चौधरी के परिवार को उसकी मौत की सूचना दे दी गई। 22 वर्षीय लड़के के लापता होने की खबर सुनकर परिवार बेहद परेशान था। घरवाले उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास और प्रार्थना कर रहे थे।नदी किनारे कपड़े और मोबाइल मिला ...
52 साल की मलाइका ने हनी सिंह के साथ किए ऐसे अश्लील डांस मूव्स, जैसे….

52 साल की मलाइका ने हनी सिंह के साथ किए ऐसे अश्लील डांस मूव्स, जैसे….

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा हमेशा ही किसी न किसी वजह सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका 52 साल की उम्र में अपनी हॉटनेस से सोशल मीडिया पर आग लगाती हैं। ऐसे में इन दिनों मलाइका, रैपर यो यो हनी सिंह अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। मलाइका और हनी का नया गाना चिलगम में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस गाने का टीजर रिलीज किया गया है। टीजर रिलीज होते ही मलाइका अरोड़ा अपने डांस मूव्स को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। लोगों उनके मूव्स को 'अश्लील' बताते हुए उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।डांस मूव्स की वजह से हुईं ट्रोलदरअसल, बीते दिनों मलाइका अरोड़ा और हनी सिंह के नए म्यूजिक वीडियो चिलगम का टीजर रिलीज किया गया है। टीजर की शुरुआत में मलाइका च्युइंग गम को मुंह में चबाते हुए उसका बैलून फुलाती नजर आ रही हैं। इसके बाद वो बाइक पर लेटी भी दिखती हैं। वहीं, एक सी...
Bigg Boss 19: फरहाना को बाहर निकालने के लिए सलमान ने खुलवाया गेट, नीलम बोली- बड़ी चुगलखोर

Bigg Boss 19: फरहाना को बाहर निकालने के लिए सलमान ने खुलवाया गेट, नीलम बोली- बड़ी चुगलखोर

मनोरंजन
मुंबई। बिग बॉस 19 का आज का वीकेंड का वार जबरदस्त होने वाला है। आज डबल एविक्शन के साथ तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट को उनके बुरे बर्ताव के लिए फटकार लगाई जाएगी। आज के एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान ने फरहाना भट्ट को डांट लगाई है। फरहाना पिछले कुछ हफ्तों से लगातार घरवालों को नीना किसी बड़े मुद्दे के परेशान करती दिख रही थीं। कईयों के लिए उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। अब इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान डांटते हुए फरहाना को घर से निकालने की बात भी कहते दिख रहे हैं। फरहाना को फटकार लगाते हुए सलमान ने कहा कि ये शो उनके लिए बहुत छोटा है। उन्हें इस शो से चले जाना चाहिए और वो यहां से जाने के लिए फ्री हैं। एक्टर ने कहा, “आप क्या बोलती रहती हैं कि टेलीविजन नहीं करना चाहती हूं। यह क्या कर क्या रही हैं आप? यह शो यह मीडियम आपके लिए बहुत छोटा है।” इसके बाद सलमान खान ने क्रू से...
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 को नहीं मिला एक्सटेंशन, जानिए शो का ग्रैंड फिनाले

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 को नहीं मिला एक्सटेंशन, जानिए शो का ग्रैंड फिनाले

मनोरंजन
मुंबई। बिग बॉस 19 को लेकर खबरें थीं कि शो को एक्सटेंड किया गया है। इस बात से कुछ लोग काफी खुश थे और कुछ बहुत ज्यादा नाराज। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि सलमान खान के शो का सीजन एक्सटेंड नहीं होगा। मेकर्स की तरफ से अभी फिनाले की कोई आधिकारिक डेट सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है फिनाले दिसंबर में ही होगा। बिग बॉस 19 का खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, काफी दिलचस्प होता जा रहा है। आगे नहीं बढ़ेगा बिग बॉस सीजन 19एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 19 का सीजन एक्सटेंड नहीं होगा। मेकर्स 15 हफ्तों वाले पैटर्न को ही फॉलो करेंगे। कहा जा रहा है सलमान खान के रियलिटी शो के इस सीजन का फिनाले 7 दिसंबर को होगा। प्रणित मोरे की हुई वापसीसलमान खान ने बैटल ऑफ गलवान को पहले से ही अपनी डेट्स दे दी हैं इस वजह से शो के फिनाले को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। बिग बॉस 19 की शरुआत अगस्त के महीने में हुई थी। शो के ब...