मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा हमेशा ही किसी न किसी वजह सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका 52 साल की उम्र में अपनी हॉटनेस से सोशल मीडिया पर आग लगाती हैं। ऐसे में इन दिनों मलाइका, रैपर यो यो हनी सिंह अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। मलाइका और हनी का नया गाना चिलगम में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस गाने का टीजर रिलीज किया गया है। टीजर रिलीज होते ही मलाइका अरोड़ा अपने डांस मूव्स को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। लोगों उनके मूव्स को ‘अश्लील’ बताते हुए उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।
डांस मूव्स की वजह से हुईं ट्रोल
दरअसल, बीते दिनों मलाइका अरोड़ा और हनी सिंह के नए म्यूजिक वीडियो चिलगम का टीजर रिलीज किया गया है। टीजर की शुरुआत में मलाइका च्युइंग गम को मुंह में चबाते हुए उसका बैलून फुलाती नजर आ रही हैं। इसके बाद वो बाइक पर लेटी भी दिखती हैं। वहीं, एक सीन में मलाइका अपनी जीभ को बाहर निकाल कर हनी सिंह के बगल में खड़ी होकर अपनी कमर को बड़े अजीब तरीके सो शेक करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
मलाइका अरोड़ा और हनी सिंह के इस वीडियो पर नेटिजन्स ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इसे ‘अजीब’ और ‘शर्मनाक’ बताया। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ऐसा इसलिए है क्योंकि वह इसे ठीक से नहीं कर पाती और इसलिए यह अश्लील लगता है।’ एक अन्य ने कहा, ‘सच है। सुनिधि चौहान का ‘आंख’ एक अच्छे आइटम सॉन्ग का उदाहरण है, जिसमें सुनिधि और सान्या मल्होत्रा बिना किसी अजीब या जबरदस्ती के डांस मूव्स नहीं किए।’
