मुंबई। बिग बॉस 19 का आज का वीकेंड का वार जबरदस्त होने वाला है। आज डबल एविक्शन के साथ तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट को उनके बुरे बर्ताव के लिए फटकार लगाई जाएगी। आज के एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान ने फरहाना भट्ट को डांट लगाई है। फरहाना पिछले कुछ हफ्तों से लगातार घरवालों को नीना किसी बड़े मुद्दे के परेशान करती दिख रही थीं। कईयों के लिए उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। अब इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान डांटते हुए फरहाना को घर से निकालने की बात भी कहते दिख रहे हैं।
फरहाना को फटकार लगाते हुए सलमान ने कहा कि ये शो उनके लिए बहुत छोटा है। उन्हें इस शो से चले जाना चाहिए और वो यहां से जाने के लिए फ्री हैं। एक्टर ने कहा, “आप क्या बोलती रहती हैं कि टेलीविजन नहीं करना चाहती हूं। यह क्या कर क्या रही हैं आप? यह शो यह मीडियम आपके लिए बहुत छोटा है।” इसके बाद सलमान खान ने क्रू से रिक्वेस्ट की वो गेट खोल दें और फरहाना को बाहर निकालें।
नीलम है असली चुगलखोर
इसके अलावा सलमान खान ने घर की असली चुगलखोर नीलम को बताता। उन्होंने कहा कि घर में नीलम बचाओ आंदोलन नहीं बल्कि नीलम से बचो आंदोलन चलना चाहिए। क्योंकि ये इधर की बातें उधर करती हैं और उधर की इधर।
तान्या को फटकार
सलमान खान ने तान्या के भी गेम प्लान से पर्दा उठाते हुए बताया कि अमाल को भैया बोलना उनकी प्लानिंग थी। वो नॉमिनेट भी उन्हें ही करना चाहती थीं लेकिन बिग बॉस ने उन्हें आप्शन नहीं दिया। खबरों के मुताबिक सलमान ने तान्या के कुछ वीडियोज भी घरवालों को दिखाए जिसमें वो सभी कंटेस्टेंट की बुराई कर रही थीं।
डबल एविक्शन
आज का एपिसोड मजेदार होने वाला है। आज डबल एविक्शन दिखाया जाएगा। आज एक एपिसोड में नीलम और अभिषेक बजाज को एविक्ट किया गया है। हालांकि, कुछ खबरी का कहना है कि अभिषेक को शायद सीक्रेट रूम में रखा गया है। इसकी पुष्टि आज के एपिसोड में हो जाएगी।
