Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 को नहीं मिला एक्सटेंशन, जानिए शो का ग्रैंड फिनाले


मुंबई। बिग बॉस 19 को लेकर खबरें थीं कि शो को एक्सटेंड किया गया है। इस बात से कुछ लोग काफी खुश थे और कुछ बहुत ज्यादा नाराज। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि सलमान खान के शो का सीजन एक्सटेंड नहीं होगा। मेकर्स की तरफ से अभी फिनाले की कोई आधिकारिक डेट सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है फिनाले दिसंबर में ही होगा। बिग बॉस 19 का खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, काफी दिलचस्प होता जा रहा है।

आगे नहीं बढ़ेगा बिग बॉस सीजन 19
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 19 का सीजन एक्सटेंड नहीं होगा। मेकर्स 15 हफ्तों वाले पैटर्न को ही फॉलो करेंगे। कहा जा रहा है सलमान खान के रियलिटी शो के इस सीजन का फिनाले 7 दिसंबर को होगा।

प्रणित मोरे की हुई वापसी
सलमान खान ने बैटल ऑफ गलवान को पहले से ही अपनी डेट्स दे दी हैं इस वजह से शो के फिनाले को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। बिग बॉस 19 की शरुआत अगस्त के महीने में हुई थी। शो के बीते एपिसोड में प्रणित मोरे की री-एन्ट्री देखने को मिली है। रिपोर्ट्स की मानें तो रिटर्न पर प्रणित मोरे को दो लोगों को घर से बेघर करने की पावर मिलेगी।

शो में इस वक्त अमाल मलिक कैप्टन हैं। घर में रिश्तों की बात करें तो फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल की घर में ज्यादा लोगों से बात नहीं हो रही है। दोनों एक दूसरे का सहारा बने हैं। वहीं, अमाल मलिक और तान्या मित्तल की दोस्ती में भी दरार आ गई है। नीलम और तान्या की दोस्ती में भी दूरी आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *