Monday, November 23खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: 3850 क्विंटल

बस्तर में 3850 क्विंटल मक्का की सीधी खरीद: बिहान ने किसानों को मिले ऊँचे दाम और कृषि समर्थन

बस्तर में 3850 क्विंटल मक्का की सीधी खरीद: बिहान ने किसानों को मिले ऊँचे दाम और कृषि समर्थन

छत्तीसगढ़, राज्य
बस्तर, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और किसानों को बिचौलियों के चंगुल से बचाने के लिये राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की पहल अब धरातल पर रंग लाने लगी है। बस्तर जिला के बकावंड और दरभा विकासखंड के किसानों को अब अपनी उपज बेचने के लिये मंडी की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है, बल्कि उन्हें अपने ही गांव में मंडी से भी बेहतर दाम मिल रहे हैं। इसी कड़ी में बिहान के तहत गठित 10 एफपीओ किसान उत्पादक संगठन “लक्ष्य दीप महिला कृषक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड” बकावंड और “मांजूर पांखी प्रोड्यूसर कंपनी” दरभा ने उत्पादक समूहों से जुड़े किसानों से 3850 क्विंटल मक्का की सीधी खरीद की है। इस मक्के को बाद में सीधे स्थानीय व्यापारी “सोनामी चंदन ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड” को विक्रय किया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और लाभकारी रही। किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य दिलाने क...