Tuesday, November 24खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सुरेंद्र पाल

मुठभेड़ में लुटेरे की गिरफ्तारी, दूसरा साथी फरार

मुठभेड़ में लुटेरे की गिरफ्तारी, दूसरा साथी फरार

अपराध
बागपत, 23 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। जिले के बड़ौत कस्बे में महिला के गले से हार लूटने की घटना का खुलासा बड़ौत पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कर दिया। रविवार देर रात घेराबंदी के दौरान पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी गोलीबारी में एक बदमाश को पैर में गोली लगी और वह गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से लूटा गया हार, अवैध तमंचा और फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक बरामद की। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों की मुलाक़ात बुलंदशहर जेल में हुई थी और उसके बाद उन्होंने मिलकर कई लूट की घटनाएँ अंजाम दीं। पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर को मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी विक्रांत गौतम ने थाने बड़ौत में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो बदमाशों ने उनकी पत्नी को तमंचा दिखाकर मार डालने की धमकी दी और गले में पहना हार लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके सिर पर तमंचा मारकर...