Thursday, November 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: संविधान जागरूकता महाअभियान

इंदौर में तीन दिवसीय संविधान जागरूकता महाअभियान आज से, हरदीप सिंह पुरी होंगे शामिल

इंदौर में तीन दिवसीय संविधान जागरूकता महाअभियान आज से, हरदीप सिंह पुरी होंगे शामिल

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 26 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय संविधान केवल शासन का आधार नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा, नागरिक अधिकारों की गारंटी और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का मार्गदर्शक है। इसी संवैधानिक चेतना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिये सांसद शंकर लालवानी की विशेष पहल और नेतृत्व में सांसद सेवा संकल्प के तहत संविधान जागरूकता महाअभियान इंदौर में आज गुरुवार से तीन दिवसीय रूप में शुरू किया गया है। जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय के अनुसार इस अभियान में विद्यार्थियों और युवाओं को संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, लोकतांत्रिक परम्पराएँ और संवैधानिक मूल्य समझाने का प्रयत्न किया जाएगा। केवल भाषण तक सीमित न रखते हुए शैक्षणिक, रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है। तीनों दिनों में 4500 से अधिक विद्यार्थी प्रत्यक्ष और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से इस अभियान से जुड़ेंगे...