Monday, November 23खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: विश्व हिंदू परिषद

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रव्यापी हित चिंतक महाअभियान की हुई शुरुआत

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रव्यापी हित चिंतक महाअभियान की हुई शुरुआत

छत्तीसगढ़, राज्य
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रव्यापी हित चिंतक महाअभियान की शुरुआत जगदलपुर, 22 नवंबर को माँ दंतेश्वरी मंदिर के प्रांगण से हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह अभियान, अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के सम्मान में, बस्तर जिला के सभी प्रखंडों में चलाया जाएगा। 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलने वाले इस 15दिवसीय अभियान में 15 वर्ष से अधिक आयु वाले कोई भी युवा और युवती हित चिंतक के रूप में जुड़ सकते हैं। संगठन ने सभी को डिजिटल माध्यम से जोड़ने हेतु एक एप की व्यवस्था की है, जिसमें 20 रुपए के डिजिटल कूपन के माध्यम से हित चिंतक बनाया जा सकता है। इस पहल से समाज के सभी वर्गों से सीधे संपर्क स्थापित होगा। इस महा अभियान का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज के सभी वर्गों से संवाद स्थापित कर उन्हें धर्म, संस्कृति और राष्ट्र कार्यों में सहभागी बनाना है तथा सामाजिक समरसता का भाव...