Monday, November 23खबर जो असर करे |
Shadow

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रव्यापी हित चिंतक महाअभियान की हुई शुरुआत

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रव्यापी हित चिंतक महाअभियान की शुरुआत जगदलपुर, 22 नवंबर को माँ दंतेश्वरी मंदिर के प्रांगण से हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह अभियान, अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के सम्मान में, बस्तर जिला के सभी प्रखंडों में चलाया जाएगा।

22 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलने वाले इस 15दिवसीय अभियान में 15 वर्ष से अधिक आयु वाले कोई भी युवा और युवती हित चिंतक के रूप में जुड़ सकते हैं। संगठन ने सभी को डिजिटल माध्यम से जोड़ने हेतु एक एप की व्यवस्था की है, जिसमें 20 रुपए के डिजिटल कूपन के माध्यम से हित चिंतक बनाया जा सकता है। इस पहल से समाज के सभी वर्गों से सीधे संपर्क स्थापित होगा।

इस महा अभियान का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज के सभी वर्गों से संवाद स्थापित कर उन्हें धर्म, संस्कृति और राष्ट्र कार्यों में सहभागी बनाना है तथा सामाजिक समरसता का भाव उत्पन्न करना है। साथ ही, विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी देना और हिंदू समाज की जनभागीदारी बढ़ाना भी इस अभियान का लक्ष्य है।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रांत सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी ने बताया कि यह हर तीन साल में चलाया जाने वाला महाअभियान है, जिसमें सभी सनातनी बंधुओं से संपर्क कर उन्हें सनातन धर्म, संस्कृति व परंपराओं के प्रति जागरूक किया जाता है।

इस कार्यक्रम में विहिप के जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता, विष्णु ठाकुर, जागेश्वर साहू, अर्जुन परिहार पंकज मिश्रा, धनंजय सिंह सवाई, प्रकाश गोस्वामी, नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु, घनश्याम नाग, भवानी चौहान, राजू तोमर, अनिल सेठिया, शत्रुघ्न कश्यप, त्रिलोचन, तथा मात्र शक्ति की ओर से सुशील साओ, जयंती नाग, चारु चौहान आदि उपस्थिति में रहे। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *