विदेशों में भारत को बदनाम करने से रोके राहुल गांधी, पहले पढ़ें: भाजपा
नई दिल्ली, 23 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज के पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विदेशों में भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें देश की अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाने से पहले अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की रिपोर्टों का अध्ययन भी कर लेना चाहिए। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी को पढ़ाने वाले व्यक्ति न तो तथ्यों का अध्ययन करते हैं और न ही राहुल स्वयं तथ्यों को पढ़ते हैं। ऐसे में वे विदेश जाकर किस आधार पर भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर बताते हैं?
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी ने विदेशों में भारत को बदनाम करने का ठेका ले रखा है? “आखिर किसके कहने पर वे देश की छवि खराब करने में लगे रहते हैं?” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भारत की आर्थिक ...
