Thursday, November 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: राम जन्मभूमि

श्री राम जन्मभूमि मंदिर में एक नवंबर से बदलेगी श्रीरामलला की पूजा एवं दर्शन की दिनचर्या

श्री राम जन्मभूमि मंदिर में एक नवंबर से बदलेगी श्रीरामलला की पूजा एवं दर्शन की दिनचर्या

राष्ट्रीय
Ayodhya, 25 October (Press Bureau). श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में विराजमान श्रीरामलला की दैनिक पूजा, आरती, भोग, विश्राम और दर्शन की समय‑सारणी में ऋतु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए संशोधन किया गया है। यह बदलाव एक नवंबर से अमल में लाया जाएगा। वर्तमान में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के पट प्रातः 3:45 बजे खुलते हैं और रात 10:30 बजे बंद होते हैं। एक नवंबर से लागू की जा रही नयी दिनचर्या में यह समय क्रमशः प्रातः 4 बजे और रात 10 बजे होगा। आर्चक प्रमुख आचार्य केशव जी ने बताया कि प्रातः 4 बजे पट खुलने के बाद 4:30 से 4:40 बजे तक मंगला आरती होगी। इसके उपरान्त प्रातः 4:40 से 6:30 बजे तक अभिषेक, श्रृंगार, धूप‑दीप एवं नैवेद्य के लिये पट बंद रहेंगे। प्रातः 6:30 बजे श्रृंगार आरती होगी तथा 7 बजे से श्रद्धालुओं के दर्शन प्रारम्भ होंगे। प्रातः 8:00 से 8:10 बजे तक बालभोग के लिये पट बंद रहेंगे। इसके बाद दर्शन 1...
अशोक सिंघल ने राम जन्मभूमि आंदोलन को जन‑जन तक पहुंचाया: चंपत राय ने याद किए जीवन के प्रसंग

अशोक सिंघल ने राम जन्मभूमि आंदोलन को जन‑जन तक पहुंचाया: चंपत राय ने याद किए जीवन के प्रसंग

राष्ट्रीय
देहरादून, 12 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। जन्म शताब्दी समारोह में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अशोक सिंघल के जीवन के कई उल्लेखनीय प्रसंग याद किए। उन्होंने बताया कि राम जन्मभूमि आंदोलन को जन‑जन तक पहुंचाने में सिंघल का योगदान अतुलनीय रहा। चंपत राय ने कहा कि सिंघल ने अपना संपूर्ण जीवन हिंदू समाज को संगठित करने और सामाजिक समरसता स्थापित करने में समर्पित किया। समारोह में कई वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और आम जनता ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए सिंघल की दूरदर्शी सोच, दृढ़ता और नेतृत्व को सराहा। उन्होंने विहिप के भीतर कई महत्वपूर्ण अभियानों का संचालन किया, विशेषकर जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर उनके विचारों को पुनः जीवित करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर विहिप के कई प्रतिनिधियों ने बताया कि सिंघल की विचारधारा आज भी नई पीढ़ी को प्रेरित कर रही है और उनका योगदान भारतीय ...