Thursday, November 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: युगल तिवारी

छत्तीसगढ़ में आज मनाया जाएगा संविधान दिवस

छत्तीसगढ़ में आज मनाया जाएगा संविधान दिवस

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 26 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा‑निर्देशों के अनुसार, आज छत्तीसगढ़ में संविधान दिवस का उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की प्रभावी कार्यान्वयन के लिए राज्य के संस्कृति विभाग को नोडल विभाग नियुक्त किया गया है। प्रदेशभर में विभिन्न प्रकार की कार्यक्रम‑गतिविधियों और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। आज सुबह ११ बजे जिला, विकासखंड, तहसील और ग्राम स्तर पर शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, नगरीय निकायों तथा अन्य सार्वजनिक संस्थानों और संगठनों में भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया जाएगा। साथ ही नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं को MY Govपोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उद्देशिका वाचन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह सुविधा २२ अनुसूचित भाषाओं और अंग्रेजी सहित कुल २३ भाषाओं में उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य के संस्कृति विभ...