भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक में संगठन मजबूती व आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
सहरसा, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-39 स्थित साहू भवन के सभागार में रविवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद सुबोध साह ने की, जबकि मंच संचालन भाजन महामंत्री भैरव झा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मोर्चा के सुचिन्दर साह ने प्रस्तुत किया।
बैठक में कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक दायित्व का संदेश दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने संगठन की गतिविधियों और पार्टी की नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने संगठनात्मक दायित्वों के प्रति सजग व सक्रिय रहने का आह्वान किया।
इसके बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने पार्टी की कार्यपद्धति, संगठनात्मक संरचना और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने 25 नवंबर को आयोजित हो...
