
सहरसा, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-39 स्थित साहू भवन के सभागार में रविवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद सुबोध साह ने की, जबकि मंच संचालन भाजन महामंत्री भैरव झा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मोर्चा के सुचिन्दर साह ने प्रस्तुत किया।
बैठक में कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक दायित्व का संदेश दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने संगठन की गतिविधियों और पार्टी की नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने संगठनात्मक दायित्वों के प्रति सजग व सक्रिय रहने का आह्वान किया।
इसके बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने पार्टी की कार्यपद्धति, संगठनात्मक संरचना और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने 25 नवंबर को आयोजित होने वाली संयुक्त मोर्चा की बैठक की जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारी से सक्रिय भागीदारी की मांग की। इस बीच मोह अध्यक्ष सुबोध साह ने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए ओबीसी मोर्चा की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं पर विचार रखा।
मौजूदगी
बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. अबू बकर, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. फुलेश्वर साह, लालबहादुर साह, पूर्व मुखिया दिलीप साह, पूर्व मुखिया मंटून साह, पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी पंकज कुमार, लालदेव साह, गोपी चंदन, दीपक कुमार, अभिमन्यु गुप्ता, संजय साह, परमेश्वर मुखिया, प्रकाश कुमार, श्रवण कुमार, प्रीतम कुमार, प्रो. मनोज साह, रामनाथ साह, पुलकित साह, ललन साह, ओम
