Tuesday, November 24खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बागडोगरा हवाई अड्डा

दार्जिलिंग पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, कहा- फिर विश्व में धाक जमाएगी दार्जिलिंग चाय

दार्जिलिंग पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, कहा- फिर विश्व में धाक जमाएगी दार्जिलिंग चाय

राष्ट्रीय
सिलीगुड़ी, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन के बाद रविवार को दार्जिलिंग की यात्रा की। वे बागडोगरा हवाई अड्डा पर उतरते ही राज्य की जनता के समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि लोग विकास की इच्छा रखते हैं और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल को प्रगति के मार्ग पर ले जाने के लिये कार्य जारी है। उन्होंने उल्लेख किया कि वर्तमान में राज्य में औद्योगिक निवेश की संभावनाएँ निरंतर बढ़ रही हैं और न केवल देश के भीतर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बंगाल की ओर आकर्षण बढ़ रहा है। व्यापार और उद्योग के विस्तार के साथ-साथ नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के लिये शुभेंदु अधिकारी की सरकार सक्रिय कदम उठा रही है। आगामी दिनों में पीयूष गोयल का कार्यक्रम चाय बागानों से जुड़े किसानों और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात तक विस्तारित रहेगा। वह विश्वास ...