Monday, November 23खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बनर्जीपाड़ा रक्षाकालीतला

शादी से लौटने के बाद दंपती में झगड़ा, पत्नी पर हत्या का आरोप, गिरफ्तार

शादी से लौटने के बाद दंपती में झगड़ा, पत्नी पर हत्या का आरोप, गिरफ्तार

अपराध
कोलकाता, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। पारिवारिक असंतोष के बीच प्रभात विश्वास (78) पर उनके 63 वर्षीय पत्नी लेखा विश्वास के द्वारा धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया गया है। यह घटना रविवार को उत्तर 24 परगना के नैहाटी नगरपालिका के 15 नंबर वार्ड स्थित बनर्जीपाड़ा रक्षाकालीतला इलाके में घटी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह घर के अंदर प्रभात विश्वास पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें घर से बाहर निकाल कर कल्याणी एम्स ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। मृतक के पड़ोसी दिव्येंदु विश्वास के अनुसार, शनिवार रात परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटे थे। रविवार सुबह घर से चिल्लाहट की आवाज़ सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो प्रभात विश्वास रक्तरंजित अवस्था में पड़े मिले और उनकी पत्नी लेखा विश्वास धारदार हथियार लेकर पास में बैठी थीं। प...