Monday, November 23खबर जो असर करे |
Shadow

शादी से लौटने के बाद दंपती में झगड़ा, पत्नी पर हत्या का आरोप, गिरफ्तार

कोलकाता, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। पारिवारिक असंतोष के बीच प्रभात विश्वास (78) पर उनके 63 वर्षीय पत्नी लेखा विश्वास के द्वारा धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया गया है। यह घटना रविवार को उत्तर 24 परगना के नैहाटी नगरपालिका के 15 नंबर वार्ड स्थित बनर्जीपाड़ा रक्षाकालीतला इलाके में घटी।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह घर के अंदर प्रभात विश्वास पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें घर से बाहर निकाल कर कल्याणी एम्स ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

मृतक के पड़ोसी 

दिव्येंदु विश्वास

 के अनुसार, शनिवार रात परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटे थे। रविवार सुबह घर से चिल्लाहट की आवाज़ सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो प्रभात विश्वास रक्तरंजित अवस्था में पड़े मिले और उनकी पत्नी लेखा विश्वास धारदार हथियार लेकर पास में बैठी थीं। पुलिस को सूचना मिलने पर तुरंत पहुँचते ही महिला से पूछताछ की गई, जिसमें उसने पति की हत्या को स्वीकार किया बताया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दंपती के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। प्रभात विश्वास शारीरिक रूप से अस्वस्थ थे; वह पहले गौरीपुर जूट मिल में काम करते थे, लेकिन मिल बंद होने के बाद उन्हें नियमित काम नहीं मिला और कुछ समय से सुरक्षा गार्ड के तौर पर कार्यरत थे। आर्थिक कठिनाइयाँ भी उनके बीच मतभेद का कारण बनती रही।

अब पुलिस ने लेखा विश्वास को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *