जगदलपुर में 3850 क्विंटल मक्का उच्च दाम पर बिका, किसानों को सीधे लाभ
जगदलपुर, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा किसानों को बिचौलियों के चंगुल से बचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की पहल अब धरातल पर रंग लाने लगी है। बस्तर जिले के बकावंड और दरभा विकासखंड के किसानों को अब अपनी उपज बेचने के लिये मंडी की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है, बल्कि उन्हें अपने ही गाँव में मंडी से भी बेहतर दाम मिल रहे हैं।
इसी क्रम में बिहान के अंतर्गत गठित दस एफपीओ किसान उत्पादक संगठन “लक्ष्य दीप महिला कृषक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड” बकावंड और “मांजूर पांखी प्रोड्यूसर कंपनी” दरभा ने उत्पादक समूहों से जुड़े किसानों से 3850 क्विंटल मक्का की सीधी खरीद की है। इस मक्के को बाद में सीधे स्थानीय व्यापारी “सोमानी चंदन ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड” को विक्रय किया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और लाभकारी रही।
किसानों को उनकी मेहनत का सही ...

