सनातन को बाहरी और भीतरी दोनों शक्तियों से खतरा : स्वामी रामदेव
पूर्वी सिंहभूम, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित एग्रिको मैदान में रविवार को आयोजित पतंजलि योग समिति के प्रांतीय महिला सम्मेलन में योग गुरु स्वामी रामदेव ने सनातन धर्म, योग और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े कई मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सनातन को बाहरी शक्तियों के साथ ही भीतरी, अर्थात् अधकचरे ज्ञान से भी सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सनातन किसी व्यक्ति, संस्था या समूह की संपत्ति नहीं है, न ही उसका कोई ठेकेदार है; यह था, है और आगे भी रहेगा।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएँ, पतंजलि योग समिति के पदाधिकारी और स्वयंसेवक उपस्थित थे। स्वामी रामदेव ने जनता से नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आग्रह किया और बताया कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन नहीं, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का भी आधार है। उन्होंने कहा, “सनात...
