
पूर्वी सिंहभूम, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित एग्रिको मैदान में रविवार को आयोजित पतंजलि योग समिति के प्रांतीय महिला सम्मेलन में योग गुरु स्वामी रामदेव ने सनातन धर्म, योग और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े कई मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सनातन को बाहरी शक्तियों के साथ ही भीतरी, अर्थात् अधकचरे ज्ञान से भी सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सनातन किसी व्यक्ति, संस्था या समूह की संपत्ति नहीं है, न ही उसका कोई ठेकेदार है; यह था, है और आगे भी रहेगा।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएँ, पतंजलि योग समिति के पदाधिकारी और स्वयंसेवक उपस्थित थे। स्वामी रामदेव ने जनता से नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आग्रह किया और बताया कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन नहीं, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का भी आधार है। उन्होंने कहा, “सनातन के नाम पर उन्माद और हिंसा से बचना चाहिए, क्योंकि धर्म को विभाजन के उपकरण बनाना सामाजिक तनाव को बढ़ाता है।”

कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी पर स्वामी रामदेव ने अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिक्रिया देते हुए सार्वजनिक मंचों पर किए जाने वाले बयानों को लेकर चिंता जताई, बिना किसी का नाम लिये। उन्होंने कहा कि धर्म को जीवन पद्धति के रूप में समझना चाहिए, न कि केवल आयोजनों या प्रदर्शनों तक सीमित रखना चाहिए।
उत्तरी प्रदेश के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि “उत्तर प्रदेश में फिर से योगी आदित्यनाथ की सरकार बननी की संभावना है।” इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू और जमशेदपुर पश्चिम की विधायक सरयू राय सहित कई प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
