Monday, November 23खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पंकज झा

आईएफएफआई: पंकज झा ने बिहार पवेलियन का उदघाटन, प्रणव कुमार ने फिल्म उद्योग को सुदृढ़ करने पर चर्चा

आईएफएफआई: पंकज झा ने बिहार पवेलियन का उदघाटन, प्रणव कुमार ने फिल्म उद्योग को सुदृढ़ करने पर चर्चा

मनोरंजन
गोवा, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के तीसरे दिन, अभिनेता, लेखक और निर्देशक पंकज झा तथा फिल्म निर्माता सागर श्रीवास्तव ने वेव्स फिल्म मार्केट में स्थित बिहार पवेलियन का औपचारिक उदघाटन किया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम (फिल्म निगम) के प्रबंध निदेशक (एमडी) प्रणव कुमार (भा.प्र.से.) ने पंकज झा का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह के बाद प्रणव कुमार ने पंकज झा के साथ बिहार में फिल्म उद्योग को मजबूत करने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की और कहा, “राज्य सरकार फिल्म जगत के लोगों के सुझावों का स्वागत करती है।” मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि बिहार में शूटिंग अनुमति से लेकर अनुदान की प्रक्रिया अब सहज और सरल हो गई है, तथा यहाँ फिल्म शुटिंग पर अधिकतम 4 करोड़ तक का अनुदान उपलब्ध है। पंकज झा ने फिल्म नीति को लागू...