Thursday, November 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: नेशनल स्टॅक एक्सचेंज

हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 190.36 अंक उछला

हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 190.36 अंक उछला

आर्थिक
नई दिल्ली, 26 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती ट्रेडिंग में दोनो प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेज़ी दर्ज हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर सेंसेक्स 190.36 अंक यानी 0.23 % की बढ़त के साथ 84,128.64 अंक पर समाप्त हुआ, जबकि नेशनल स्टॅक एक्सचेंज पर निफ्टी 18.35 अंक (0.071 %) बढ़कर 25,837.60 अंक पर ट्रेड किया। सेक्टर‑वाइज़ रुझान मिश्रित रहा। आईटी शेयरों में भारी खरीदारी के कारण सबसे अधिक उछाल देखा गया, जबकि मेटल, रियल्टी, प्राइवेट बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज सूचकांक भी हल्की बढ़त के साथ हरे निशान पर रहे। इसके विपरीत सीमेंट, ऑयल एंड गैस, मीडिया, ऑटो और एफएमसीजी क्षेत्रों में विक्रय दबाव बना रहा। हेल्थकेयर और फार्मा सूचकांक स्थिर रहे। रुपये की गति भी उल्लेखनीय रही। शुरुआती सत्र में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 30 प...