झारसुगुड़ा यार्ड रीमॉडलिंग के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने 90 ट्रेनें रद्द करने का फैसला
कोलकाता, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। ओडिशा के झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग (पुनर्निर्माण) कार्य के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने नवंबर और दिसंबर 2026 में अलग‑अलग तिथियों पर कुल 90 ट्रेनें रद्द करने का निर्णय लिया है। इस कारण हावड़ा, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, रांची, टाटानगर, राउरकेला और संबलपुर सहित कई प्रमुख रेल मार्गों पर यात्री सेवा बाधित रहेगी।
रेलवे प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, रद्द की गई ट्रेनों में मेमू, एक्सप्रेस और लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। कुछ ट्रेनों का संचालन कई दिनों तक बंद रहेगा, जबकि अन्य केवल निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेंगी। इससे नियमित यात्रियों के साथ‑साथ लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
रद्द होने वाली ट्रेनों में झारसुगुड़ा‑संबलपुर मेमू, झारसुगुड़ा‑गोंदिया मेमू, राउरकेला‑झारसुगुड़ा मेमू...








