Wednesday, November 18खबर जो असर करे |
Shadow

झारसुगुड़ा यार्ड के पुनर्निर्माण से 90 ट्रेनें रद्द, दक्षिण पूर्व रेलवे प्रभावित

झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड के चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे ने 18 नवंबर 2026 से शुरू होकर दिसंबर 2026 में अलग-अलग तिथियों पर कुल 90 ट्रेन के संचालन को रद्द करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से हावड़ा, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, रांची, टाटानगर, राउरकेला और संबलपुर सहित कई प्रमुख रेल मार्गों पर यात्री सेवाएँ प्रभावित होंगी।

रद्द की गई ट्रेन सूची में झारसुगुड़ा-संबलपुर मेमू, झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू, राउरकेला-झारसुगुड़ा मेमू, हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस और राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अतिरिक्त हावड़ा-पुणे दुरंतो, पुणे-हावड़ा दुरंतो, दरभंगा-चर्लापल्ली, जसीडीह-ताम्बरम, विशाखापत्तनम-बनारस और धनबाद-पोदनूर एक्सप्रेस भी निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेंगी।

दिसंबर में प्रभावित होने वाली प्रमुख ट्रेन में हावड़ा-कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस, कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस, हावड़ा-जूनागढ़ रोड एक्सप्रेस, टाटानगर-बेंगलुरु एक्सप्रेस, संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस और राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस भी रद्द होंगी।

इसके अलावा सांतरागाछी-पुणे, पुणे-सांतरागाछी, तिरुपति-रक्सौल, मालदा टाउन-सूरत, हावड़ा-जगदलपुर, कामाख्या-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, हटिया-पुणे, शालीमार-भुज, गया-एलटीटी मुंबई, हटिया-दुर्ग और भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस का संचालन भी अलग-अलग तिथियों पर रद्द रहेगा।

रद्द की गई ट्रेन में कुछ सेवाएँ लगातार कई दिनों तक बंद रहेंगे, जबकि कुछ केवल निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेंगी। इस कारण नियमित यात्रियों के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

झारसुगुड़ा यार्ड के पुनर्निर्माण से जुड़ी यह कदम 90 ट्रेन के रद्द होने के कारण यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर बड़ा प्रभाव डाल रहा है, जिसे रेलवे प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार जल्द ही पूरा किया जाना अपेक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *