Tuesday, November 24खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: तारिक रहमान

बांग्लादेश में बिगड़ी स्थिति, सरकार ने विपक्षी दल से वार्ता शुरू की, बीजीबी ने ढाका में मोर्चा संभाला

बांग्लादेश में बिगड़ी स्थिति, सरकार ने विपक्षी दल से वार्ता शुरू की, बीजीबी ने ढाका में मोर्चा संभाला

अंतरराष्ट्रीय
ढाका, 23 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। अपदस्थ प्रधान मंत्री शेख हसीना के दिसंबर में देश लौटने की घोषणा के बाद से बांग्लादेश में हिंसा में कोई कमी नहीं आई। बम विस्फोट, आगजनी और तोड़‑फोड़ की घटनाओं से पूरे राष्ट्र में उथल‑पुथल मचा हुआ है। सरकार ने इन घटनाओं की जिम्मेदारी हसीना की पार्टी अवामी लीग पर थोप दी है। इस बिगड़े माहौल से तंग आ चुके प्रधान मंत्री तारिक रहमान ने विपक्षी दलों को बातचीत के लिए बुलाया। आज उन्होंने नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक दोपहर लगभग 1:20 वजे सचिवालय के प्रधानमंत्री कार्यालय में शुरू हुई और 2:00 वजे कैबिनेट डिवीजन के कॉन्फ्रेंस रूम में समाप्त हुई। तारिक रहमान ने अख्तर हुसैन (सदस्य सचिव), हसनात अब्दुल्ला (वरिष्ठ संयुक्त संयोजक) और अकरम हुसैन (संयुक्त संयोजक) के साथ मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। साथ ही प्रधान मंत्री के सलाहकार महदी ...