प्रधानमंत्री जनमन से मध्य प्रदेश में आदिवासी जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार
भोपाल, 23 नवंबर (हिंदुस्तान समाचार)। मध्य प्रदेश में जनजातीय गौरव केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों और महापुरुषों की स्मृति तक सीमित नहीं रहा; प्रधानमंत्री जनमन की ठोस पहल के तहत उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिये विभिन्न बुनियादी सुविधाओं पर कार्य चल रहा है। आवास, सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी जैसे क्षेत्रों में अब तक लगभग डेढ़ लाख आवास पूरे हो चुके हैं। दो हजार से अधिक किलोमीटर सड़कें स्वीकृत हुईं और लगभग पांच हजार गांवों में से आधे गांव निर्धारित मानकों के अनुसार संतृप्त कर लिये गये हैं।
यह विकास उन अधिकारों और भविष्य से जुड़ा है, जहाँ बड़ी आबादी अभी भी दूरस्थ वनाचलों व ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव सप्ताह ने इस विरासत को स्मरण किया और वर्तमान स्थिति एवं विकास की जरूरतों पर चर्चा का मंच प्रदान किया। इस वर्ष 14 से 20 नवंबर...
