Tuesday, November 24खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: जाफराबाद

पुरानी रंजिश में युवक को बाइक पर अगवा कर चाकू से घात, दो गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में युवक को बाइक पर अगवा कर चाकू से घात, दो गिरफ्तार

अपराध
दिल्ली, 23 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर‑पूर्वी जाफराबाद में एक पुरानी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक असलम को बाइक पर अगवा कर चाकू व धारदार हथियार से घात करने की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले के अनुसार, 19 नवंबर की रात लगभग 1:30 बजे असलम राशिद बिरयानी के पास मौजूद था। उसी समय अब्बास उर्फ छम्मिया, समीर उर्फ बब्बू और शाकिर नाम के तीन व्यक्ति वहाँ पहुँचे। ये तीनों असलम को पहले से जानते थे और गाली‑गलौज शुरू कर दिए। अब्बास उर्फ छम्मिया ने लगभग डेढ़ साल पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए धमकी दी कि असलम ने पहले उस पर ब्लेड से हमला किया था। जब असलम भागने की कोशिश कर रहा था तो तीनों ने उसे पकड़ लिया। अब्बास उर्फ छम्मिया ने उसकी गर्दन पर चाकू लगाते ही उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ब्रह्मपुरी की गली की ओर ले गए। गली में पहुंचते ही तीनों ने मिलकर असलम पर कई वार किए, जिससे उसकी...