गांधी सागर कैबिनेट के निर्णय से मध्यप्रदेश में निवेश व रोजगार को नया आयाम
भोपाल, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी डॉ. निशांत खरे ने बुधवार को गांधी सागर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रि-परिषद की 9वीं डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “इन फैसलों से मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश, रोजगार, ऊर्जा, शिक्षा और पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।”
डॉ. खरे ने बताया कि बैठक में मंदसौर जिले के ग्राम बसई में 178.83 हेक्टेयर भूमि पर एग्रो पार्क, ग्राम कुरलासी में 3,500 एकड़ से अधिक क्षेत्र में रासायनिक पार्क, रतलाम में 1,121 एकड़ में बायो‑फार्मा पार्क और धार के भैंसोला में 842.88 एकड़ में वस्त्र एवं संबद्ध उद्योग पार्क स्थापित करने के निर्णय से औद्योगिक अधोसंरचना मजबूत होगी...

