सोने की चेन खींचे दो बदमाशों को राजस्थान के खाटू श्याम जी से गिरफ्तार, 66 और 16 आपराधिक मामलों की पृष्ठभूमि
नई दिल्ली, 23 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली के नजफगढ़ में सड़क किनारे खड़ी महिला के गले से सोने की चेन खींचकर भागने वाले दो बदमाशों को द्वारका जिला पुलिस ने राजस्थान के खाटू श्याम जी से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले से 66 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि दूसरे पर 16 मामलों की संलिप्तता है। पुलिस ने दोनों के साथ वारदात में इस्तेमाल हुआ टीवीएस एनटॉर्क स्कूटर और दो मोबाइल फ़ोन भी बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय राजन सोनी उर्फ भोला और 22 वर्षीय हर्ष उर्फ अक्षय के रूप में हुई। राजन सोनी विष्णु गार्डन, ख्याला का रहने वाला है, जबकि हर्ष बेगम बाग, केशोपुर मंडी में निवास करता है। दोनों के खिलाफ कई आपराधिक मामलों में उनका नाम दर्ज है।
आरोपियों ने बताया कि 2 नवंबर को नजफगढ़ के इलाके में एक महिला सड़क किनारे खड़ी थी। उसी समय टीवीएस एनटॉर्क स्कूटर पर स...
