Tuesday, November 24खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: कोतालीपाड़ा

शेख हसीना के गृह जिला गोपालगंज में अवामी लीग के जुलूस पर विवाद, बम फूटे, 30 घायल

शेख हसीना के गृह जिला गोपालगंज में अवामी लीग के जुलूस पर विवाद, बम फूटे, 30 घायल

अंतरराष्ट्रीय
ढाका, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के पैतृक गृह जनपद और देश के राजनीतिक गढ़ के रूप में प्रसिद्ध गोपालगंज में सोमवार शाम‑रात बड़े पैमाने पर देसी बम फूटे। कम से कम 12 दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया और लगभग 30 लोग घायल हुए। यह हिंसा अवामी लीग और उससे जुड़े संगठनों द्वारा निकाले गए जुलूस को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद हुई। द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिबंधित अवामी लीग के गोपालगंज शहर व अन्य स्थानों पर निकाले गए जुलूस पर उभरे मतभेद से हिंसा भड़क गई। यह रक्तरंजित मुठभेड़ गोपालगंज के लॉन्च घाट, गोपालगंज क्रिकेट स्टेडियम के आसपास के इलाकों और कोतालीपाड़ा उपजिला के दक्षिण हिरन गांव में हुई। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, दोपहर के समय अवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने लॉन्च घाट से जुलूस चलाया। जुलूस के बाद पार्टी नेताओं के बगल में खड़े होने को लेकर घोषरचर गांव के एक य...