कार्तिक पूर्णिमा व्रत और देव दीपावली 24 नवंबर को शास्त्रसम्मत तिथि पर होगा पूजन‑अर्चन
धमतरी, 23 नवंबर (हि.स.) — कार्तिक पूर्णिमा व्रत एवं देव दीपावली का पावन पर्व मंगलवार, 24 नवंबर को श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
विप्र विद्वत परिषद धमतरी ने धर्मशास्त्रीय तिथि‑विचार के आधार पर श्रद्धालुओं को बताया कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि मंगलवार को सूर्योदय व्यापिनी होने के कारण व्रत, स्नान, दान, पूजन और दीपदान के लिए यही दिन शास्त्रसम्मत है। परिषद ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से निर्धारित तिथि पर विधि‑विधान से पर्व मनाने की अपील की है।
सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा व्रत को विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व प्राप्त है। इस दिन भगवान विष्णु एवं भगवान शिव की पूजा‑अर्चना, पवित्र नदियों में स्नान, तुलसी पूजन, दीपदान तथा जरूरतमंदों को दान देने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन की भक्ति‑पूर्ण अनुष्ठान से पुण्य की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा...
