जिले में अब तक 33,851 क्विंटल धान की खरीद
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 23 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026‑27 के अंतर्गत 15 नवंबर से किसानों से सपोर्ट मूल्य पर धान खरीद का कार्य चल रहा है। कलेक्टर विजय दयाराम के मार्गदर्शन में गौरेला‑पेंड्रा‑मरवाही जिले के 23 उपराजन केंद्रों में धान खरीद की व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक कुल 33,851 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 नवंबर की स्थिति में जिले में 33,819 क्विंटल मोटा धान तथा 32 क्विंटल सरना धान की खरीद की गई है। उपार्जन केंद्रवार सर्वाधिक 3,987.60 क्विंटल धान की खरीद मेढुका केंद्र में हुई है। इसी तरह लरकेनी में 3,372 क्विंटल, शिवनी में 3,256.40 क्विंटल, पेंड्रा में 2,214 क्विंटल तथा खोडरी में 2,77.20 क्विंटल धान की खरीद की गई है।
कलेक्टर के निर्देशानुसार उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा, धान की गुणवत्ता एवं नमी परीक्ष...
