Tuesday, November 24खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: कमरौली थाना क्षेत्र

अमेठी में प्रार्थना सभा के आड़ में धर्मांतरण का आरोप, 10 पर मामला दर्ज

अमेठी में प्रार्थना सभा के आड़ में धर्मांतरण का आरोप, 10 पर मामला दर्ज

अपराध
अमेठी, 23 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के कमरौली थाना क्षेत्र के सिंदुरवा गांव में रविवार को आयोजित प्रार्थना सभा के आड़ में कथित धर्मांतरण का मामला उजागर हुआ, जिससे हड़कंप मच गया। स्थानीय दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, कोठी पालपुर के पुजारी अघनी पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें बताया गया कि 22 नवंबर को उन्हें सूचना मिली कि राजकुमार और उनकी पत्नी सूर्यकला के घर पर सामूहिक प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही है। शिकायत के अनुसार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, ओडिशा और आज़मगढ़ सहित कई राज्यों से आए महिला‑पुरुष सभा में भाग ले रहे थे। पांडेय ने कहा कि इन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने अनुसूचित जाति के गरीब परिवारों की महिलाओं और अन्य सदस्यों को आकर्षित कर, रुपये, आवास, चिकित्सा सुविधाएं और जीवन की परेशानियों से मुक्ति का वादा देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बाइबल तथ...