Monday, November 23खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: एफपीओ

बस्तर में 3850 क्विंटल मक्का ‘बिहान’ के तहत सीधे किसान को बेचा, नई व्यवस्था से बढ़े लाभ

बस्तर में 3850 क्विंटल मक्का ‘बिहान’ के तहत सीधे किसान को बेचा, नई व्यवस्था से बढ़े लाभ

छत्तीसगढ़, राज्य
बस्तर जिला के बकावंड और दरभा विकासखंड में आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और किसानों को बिचौलियों के चंगुल से बचाने हेतु राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की पहल को जमीन पर उतारा गया। 22 नवंबर (हि.स.) को किसानों को अपनी उपज बेचने के लिये मंडी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी; बल्कि अपने ही गांव में, मंडी के दाम से भी बेहतर मूल्य पर बिक्री की सुविधा मिली। इस परियोजना के अंतर्गत गठित 10 एफपीओ में से लक्ष्य दीप महिला कृषक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (बकावंड) और मांजूर पांखी प्रोड्यूसर कंपनी (दरभा) ने किसान उत्पादक समूहों से 3850 क्विंटल मक्का की सीधी खरीद की। इस मक्के को बाद में स्थानीय व्यापारी सोमानी चंदन ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड को बेचा गया, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और लाभकारी रही। किसानों को उनके श्रम का सही मूल्य दिलाने के उद्देश्य से, इन एफपीओ और उत्पादक समूहों के माध्यम स...