Monday, November 23खबर जो असर करे |
Shadow

बस्तर में 3850 क्विंटल मक्का ‘बिहान’ के तहत सीधे किसान को बेचा, नई व्यवस्था से बढ़े लाभ

बस्तर जिला के बकावंड और दरभा विकासखंड में आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और किसानों को बिचौलियों के चंगुल से बचाने हेतु राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की पहल को जमीन पर उतारा गया। 22 नवंबर (हि.स.) को किसानों को अपनी उपज बेचने के लिये मंडी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी; बल्कि अपने ही गांव में, मंडी के दाम से भी बेहतर मूल्य पर बिक्री की सुविधा मिली।

इस परियोजना के अंतर्गत गठित 10 एफपीओ में से लक्ष्य दीप महिला कृषक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (बकावंड) और मांजूर पांखी प्रोड्यूसर कंपनी (दरभा) ने किसान उत्पादक समूहों से 3850 क्विंटल मक्का की सीधी खरीद की। इस मक्के को बाद में स्थानीय व्यापारी सोमानी चंदन ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड को बेचा गया, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और लाभकारी रही।

किसानों को उनके श्रम का सही मूल्य दिलाने के उद्देश्य से, इन एफपीओ और उत्पादक समूहों के माध्यम से गांव में ही बाजार और मंडी दर से अधिक मूल्य पर खरीदारी की जा रही है। इससे किसानों को भारी-भरकम परिवहन भाड़े और शहर तक पहुँचाने के अतिरिक्त खर्च से राहत मिली, साथ ही मंडी में लंबा इंतजार और औपचारिकताओं में लगने वाला समय भी बच गया।

भविष्य में, ये कंपनियां कृषि विभाग के अधीन मुख्य संस्था इफको के साथ मिलकर एनआरएलएम के माध्यम से पीओएस मशीन उपलब्ध कराने की योजना बना रही हैं, जिससे किसान एक ही स्थान पर कम लागत और उचित दर पर खाद, बीज व कीटनाशक दवाइयां प्राप्त कर सकें। इससे अन्य व्यापारियों व बिचौलियों पर निर्भरता पूरी तरह समाप्त होने की आशा है।

एफपीसी के पदाधिकारियों ने कहा कि लक्ष्य दीप महिला कृषक प्रोड्यूसर कंपनी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। अब किसान अपनी उपज अच्छे दाम पर बेच पाएंगे और साथ ही खेती के लिए आवश्यक संसाधन भी एक ही जगह से उचित दाम पर उपलब्ध होंगे। इस पहल में बिदानों की सक्रिय उपस्थिति और कर्मचारियों, निदेशक मंडल, पीजी सदस्यों का योगदान उल्लेखनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *