Tuesday, November 24खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: इंद्रप्रस्थ घोषणा पत्र

एससीओ सिविलाइजेशन डायलॉग से भारत ने सांस्कृतिक नेतृत्व को नई दिशा दी

एससीओ सिविलाइजेशन डायलॉग से भारत ने सांस्कृतिक नेतृत्व को नई दिशा दी

राष्ट्रीय
जोधपुर, 23 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भारत में आयोजित पहली एससीओ सिविलाइजेशन डायलॉग बैठक को देश की सांस्कृतिक कूटनीति की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह संवाद आने वाले वर्षों में सदस्य देशों की साझा सभ्यतागत विरासत की पहचान, संरक्षण और संवर्धन का प्रभावी माध्यम बनेगा। शेखावत ने कहा कि वर्ष 2025 में एससीओ राष्ट्राध्यक्षों की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रस्ताव रखा था कि संगठन का मंच केवल आर्थिक‑भू‑राजनीतिक मुद्दों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि सदी‑पुरानी साझा सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और आगे बढ़ाने के लिए भी प्रयोग किया जाए। इस प्रस्ताव को सभी सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। दो दिवसीय बैठक में मंत्री‑स्तरीय चर्चाओं और द्विपक्षीय मुलाकातों के दौरान चार मुख्य विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई...