Monday, November 23खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आशीष अवस्थी

झांसी: अपहरण और 15 लाख की लूट के बाद साथी संग मुठभेड़ में गिरफ्तार, घायल

झांसी: अपहरण और 15 लाख की लूट के बाद साथी संग मुठभेड़ में गिरफ्तार, घायल

अपराध
झांसी, 22 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक व्यापारी के छह वर्षीय बेटे का अपहरण कर 15 लाख रुपये लेकर फरार हुए चालक और उसके साथी को गुरसराय पुलिस व स्वाट टीम ने शनिवार की देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपित के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उनके कब्जे से करीब 50 हजार रुपये की नकदी, एक बाइक, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए। घायल आरोपितों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सीओ गरौठा पीयूष पाण्डेय ने बताया कि बीती 10 अक्टूबर को कोतवाली थाना क्षेत्र के गोला कुआं निवासी व्यापारी अनुराग सिंह ने गुरसराय थाना में सूचना दी थी कि वह अपनी पत्नी और छह वर्षीय बेटे के साथ स्कॉर्पियो (यूपी 93 बीके 7274) से गुरसराय गए थे। गाड़ी चलाने के लिए उन्होंने नया चालक रखा था। आरोप है कि रास्ते में पेट्रोल भरवाने के बहाने चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। उस ...